Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपाकिस्तान में बम धमाका, TTP ने ली जिम्मेदारी, मुठभेड़ में 3 आतंकी...

पाकिस्तान में बम धमाका, TTP ने ली जिम्मेदारी, मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर…

पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार सुबह अर्धसैनिक बल फेडरल कॉन्स्टेबलरी (FC) के मुख्यालय पर हथियारबंद हमलावरों ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, गोलियों की आवाज़ सुनते ही पुलिस और सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गए और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी में ले लिया। शहर में कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि उन्होंने FC मुख्यालय की दिशा से धमाकों जैसी तेज़ आवाजें सुनीं। इस हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने स्वीकार की है।

सुबह 8:10 बजे शुरू हुआ हमला

जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वारदात सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर हुई। हमले के बाद सुनहरी मस्जिद रोड को बंद कर दिया गया और पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों ने पहले दो ज़ोरदार विस्फोट किए और फिर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिससे परिसर में भगदड़ मच गई।

यह भी पढ़ें : श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस…

कार्रवाई के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि मुख्य गेट पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। सोशल मीडिया पर भी चश्मदीदों ने धमाकों और गोलीबारी के दावे किए हैं।

KP और बलूचिस्तान में बढ़ रहा आतंकवाद

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KP) और बलूचिस्तान प्रदेश में हाल के महीनों में आतंकवादी घटनाओं में तेज़ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि नवंबर 2022 में TTP ने सरकार के साथ किया गया शांति समझौता तोड़ दिया था और सुरक्षा बलों, पुलिस तथा सरकारी संस्थानों पर हमलों की खुली धमकी दे दी थी। सितंबर में KP के बन्नू जिले में FC मुख्यालय पर हुए हमले को सुरक्षा बलों ने नाकाम किया था, जिसमें छह सैनिक शहीद हो गए थे और पांच आतंकी ढेर किए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments