दिल्ली-एनसीआर की हवा एक बार फिर गंभीर स्थिति में पहुंच गई है। राजधानी के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। सुबह और शाम के समय घनी धुंध की परत साफ दिखाई दे रही है, जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। प्रदूषित हवा के कारण गले में खराश, आंखों में जलन, सिरदर्द और अस्थमा जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगी हैं।
अधिकांश इलाकों में AQI 400 से ऊपर
समीर ऐप के मुताबिक दिल्ली के कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद चिंताजनक है। यहां का AQI 400 के पार दर्ज हुआ है:
-
आनंद विहार – 427
-
अशोक विहार – 421
-
बुराड़ी क्रॉसिंग – 431
-
जहांगीरपुरी – 438
-
नरेला – 415
-
नेहरू नगर – 405
-
नॉर्थ कैंपस – 401
-
पटपड़गंज – 400
-
पंजाबी बाग – 412
-
रोहिणी – 438
-
सोनिया विहार – 403
-
विवेक विहार – 446
-
वजीरपुर – 449
वहीं aqi.in के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली की औसत वायु गुणवत्ता और भी खराब है, जहां AQI 470 दर्ज किया गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
इन इलाकों में भी हवा बेहद खराब- AQI 300 के पार
‘रेड जोन’ में कई अन्य इलाके भी शामिल हैं, जहां AQI 300 से ऊपर है:
-
आया नगर – 340
-
चांदनी चौक – 392
-
मथुरा रोड – 362
-
कर्णी सिंह – 361
-
DTU – 398
-
द्वारका सेक्टर-8 – 387
-
IGI एयरपोर्ट – 338
-
दिलशाद गार्डन – 320
-
ITO – 384
-
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम – 364
-
लोधी रोड – 339
-
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम – 320
-
मंदिर मार्ग – 300
-
नजफगढ़ – 335
-
द्वारका – 313
-
ओखला फेज-2 – 378
-
पूसा – 355
-
RK पुरम – 394
-
शादीपुर – 331
-
सीरीफोर्ट – 382
-
अलीपुर – 397
दिल्ली-एनसीआर के बाहर भी स्थिति गंभीर है:
-
गाजियाबाद – 426
-
नोएडा – 396
-
गुरुग्राम – 286 (बेहद खराब की सीमा के करीब)
ठंड बढ़ने से और बिगड़े हालात
हवा की गुणवत्ता खराब होने के साथ-साथ दिल्ली में ठंड भी लगातार बढ़ रही है। इससे प्रदूषण का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार:
-
न्यूनतम तापमान – 11°C
-
अधिकतम तापमान – 26°C
आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी तथा न्यूनतम तापमान 9°C तक पहुंच सकता है। सुबह और देर शाम के समय ठिठुरन तेज होने के कारण प्रदूषित हवा का असर दोगुना महसूस हो रहा है।
लोगों को सावधान रहने की सलाह
चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस के मरीजों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
-
मास्क पहनें
-
सुबह की वॉक से बचें
-
कम से कम घर के बाहर जाएं
-
भाप लें और पानी अधिक पिएं



