Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedपंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की कार ट्रक से टकराई, हुई मौत

पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की कार ट्रक से टकराई, हुई मौत

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हरमन सिद्धू की शुक्रवार देर रात एक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे के आसपास हुआ, जब उनकी कार एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही हरमन सिद्धू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह मानसा से अपने गांव ख्याला लौट रहे थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही मानसा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिवार को इस घटना की जानकारी दी। हालांकि, हादसे के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि हरमन सिद्धू का अंतिम संस्कार आज उनके गांव ख्याला में किया जाएगा।

इंडस्ट्री में शोक की लहर

हरमन सिद्धू की अचानक हुई मौत से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में गहरा शोक फैल गया है। हाल के महीनों में कई पंजाबी कलाकारों के निधन ने इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। इससे पहले राजवीर जवंदा और जसविंदर भल्ला जैसे कलाकारों के निधन की खबरें भी सामने आई थीं।

मिस पूजा के साथ हिट रही जोड़ी

हरमन सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत डुएट सॉन्ग्स के दौर में की थी और वह जल्दी ही लोकप्रिय हो गए थे। उनका गीत पेपर ते प्यार’ सुपरहिट रहा, जिसने उन्हें रातों-रात पहचान दिला दी। सिंगर मिस पूजा के साथ उनकी जोड़ी बेहद सफल रही और दोनों ने मिलकर कई म्यूजिक एलबम्स में काम किया।

नई पारी शुरू करने की कर रहे थे तैयारी

पुराने दौर की दोगाना सिंगिंग के बाद हरमन सिद्धू नए म्यूजिक ट्रेंड के साथ वापसी करने की तैयारी कर रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उनके दो नए गीत 2025 के अंत तक रिलीज होने वाले थे। इन गानों की शूटिंग और म्यूजिक रिकॉर्डिंग पूरी हो चुकी थी। वह इन्हीं कामों के सिलसिले में मानसा गए थे और **वापसी के दौरान हादसे का शिकार हो गए।**

परिवार में पसरा मातम

हरमन सिद्धू के परिवार में मातम का माहौल है। करीब डेढ़ साल पहले उनके पिता का निधन हुआ था। अब घर पर उनकी मां, पत्नी और बेटी हैं। परिवारिक सूत्रों के अनुसार, हरमन अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments