Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedजालंधर : जीजा ने चलाई साले पर गोली, नशीले-पदार्थ को लेकर हुई...

जालंधर : जीजा ने चलाई साले पर गोली, नशीले-पदार्थ को लेकर हुई लड़ाई

जालंधर के गढ़ा इलाके के गुरु दीवान नगर में देर रात नशे से जुड़े विवाद के चलते जीजा-साले के बीच झगड़ा गोलीबारी में बदल गया। विवाद के दौरान आरोपी जीजा ने अपने साले अमरजीत सिंह को गोली मार दी। एक गोली हवा में चली जबकि दूसरी गोली अमरजीत के हाथ में लगी। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

देर रात हुई घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना देर रात करीब 11:30 बजे हुई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे। सूचना मिलने पर थाना नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर संतोष और फिरोज नामक दो युवकों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

नशीले पदार्थ को लेकर हुआ था विवाद

इलाके के लोगों ने बताया कि गोली चलने से पहले जीजा श्याम और उसका साला अमरजीत सिंह आपस में झगड़ रहे थे। विवाद का कारण करीब 3 लाख रुपये के नशीले पदार्थों का लेन-देन बताया जा रहा है। बहस बढ़ने पर श्याम ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे अमरजीत घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी जीजा वहां से भाग निकला।

जांच में जुटी पुलिस

थाना 7 प्रभारी SHO बलविंदर सिंह ने बताया कि घटनास्थल से अब तक गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ है और न ही किसी व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने क्षेत्र के निजी अस्पतालों में भी जांच शुरू की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि घायल अमरजीत कहां इलाज करवा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments