Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedलुधियाना में पुलिस और आतंकियों की मुठभेड़: लाडोवाल टोल प्लाजा के पास...

लुधियाना में पुलिस और आतंकियों की मुठभेड़: लाडोवाल टोल प्लाजा के पास दो ढेर, एक की हालत नाजुक

पंजाब के लुधियाना में पुलिस और आतंकियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ दिल्ली–अमृतसर नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाज़ा के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक दिन पहले हरियाणा और बिहार के दो आतंकियों को हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान उनके अन्य साथियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले थे।

इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पुलिस टीम जैसे ही उन्हें घेरने पहुंची, आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो आतंकी गोली लगने से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ADCP समीर वर्मा भी पहुंच चुके हैं।

मौके से पुलिस ने दो हैंड ग्रेनेड, चार पिस्टल और पचास से अधिक कारतूस बरामद किए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मौके पर रवाना हो गए। उनका कहना है कि यह एक सक्रिय टेरर मॉड्यूल था, जो पाकिस्तान की ISI के समर्थन से काम कर रहा था और किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था। हालांकि उन्होंने कहा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अन्य विवरणों पर अभी टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments