Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedतरनतारन सीट के विधायक हरमीत सिंह संधू ने ली शपथ, CM भगवंत...

तरनतारन सीट के विधायक हरमीत सिंह संधू ने ली शपथ, CM भगवंत सिंह मान से की मुलाकत

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई तरनतारन विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक हरमीत सिंह संधू ने आज शपथ ली। पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने उन्हें विधायक पद की शपथ दिलाई।

12091 वोटों के अंतर से दर्ज की जीत

11 नवंबर को हुए तरनतारन उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने 12091 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुखविंदर कौर रंधावा को हराया था। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए गए थे, जिनमें हरमीत सिंह संधू को विजेता घोषित किया गया।

विधानसभा स्पीकर ने दिलाई शपथ

शपथ ग्रहण के लिए पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने हरमीत सिंह संधू को चंडीगढ़ बुलाया था। संधू सोमवार सुबह तरनतारन से चंडीगढ़ पहुंचे और सुबह 11:30 बजे उन्हें विधिवत रूप से विधायक पद की शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद संधू ने कहा कि वे सबसे पहले भगवान का धन्यवाद करेंगे और इसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

विकास कार्यों पर संधू का फोकस

हरमीत सिंह संधू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पहले ही तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांट जारी कर चुकी है। उन्होंने बताया कि तरनतारन शहर के विकास के लिए 35 करोड़ रुपये, जबकि ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 33 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा, मंडी बोर्ड के तहत आने वाली जेंडर सड़कों के विकास के लिए 60 करोड़ रुपये की अलग से राशि जारी की गई है। नए विधायक ने कहा कि वे मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास, बुनियादी ढांचे के विस्तार और रोजगार पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार विकास को जनता के द्वार तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments