Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअमृतसर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक आरोपी ढेर

अमृतसर में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एक आरोपी ढेर

अमृतसर में पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी हरजिंदर सिंह उर्फ़ हैरी को पुलिस ने मार गिराया। यह मुठभेड़ तब हुई जब हरजिंदर और उसका साथी, जो पाकिस्तान स्थित ISI और विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े थे, हाल ही में जेल से रिहा हुए थे और एक लक्षित हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई।

मुठभेड़ में हरजिंदर घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया, उसके पास से दो पिस्टल भी बरामद किए गए जबकि उसका साथी सनी फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की, बता दें कि यह मुठभेड़ अमृतसर पुलिस की एंटी-गैंगस्टर ऑपरेशन सेल ने की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments