Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदेश के प्रमुख 272 हस्तियों ने EC के समर्थन में लिखा खुला...

देश के प्रमुख 272 हस्तियों ने EC के समर्थन में लिखा खुला पत्र, कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

देश के 272 दिग्गजों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र लिखा है, इनमें 16 पूर्व जज, 123 सेवानिवृत्त नौकरशाह, 14 पूर्व राजदूत और 133 पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हैं।

इस पत्र में कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया गया है कि वह लगातार बेबुनियाद आरोपों के जरिए चुनाव आयोग समेत संवैधानिक संस्थाओं की साख खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस पत्र में कहा गया है कि भारत का लोकतंत्र आज किसी बाहरी हमले से नहीं, बल्कि “जहरीली राजनीतिक बयानबाजी” से चुनौती का सामना कर रहा है, साथ ही इस पत्र में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हालिया टिप्पणियों का भी जिक्र किया गया है, जिनमें उन्होंने EC पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया था।

दिग्गजों के मुताबिक चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक किया है, कोर्ट की निगरानी वाले तरीकों से सत्यापन किया है, फर्जी वोटरों को हटाया है और नए मतदाताओं को जोड़ा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments