Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब सरकार का नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस नीति’, करोड़ों का ड्रग्स...

पंजाब सरकार का नशे के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस नीति’, करोड़ों का ड्रग्स किया जब्त

मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के तहत पंजाब पुलिस ने मंगलवार को राज्यभर में नशे के खिलाफ चल रहे ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत बड़े पैमाने पर कार्डन एंड सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया। यह अभियान नशे के खिलाफ लगातार जारी सख्त कार्रवाई के 262वें दिन को दर्शाता है। DGP गौरव यादव के आदेश पर यह ऑपरेशन एक साथ सभी 28 पुलिस जिलों में आयोजित किया गया।

391 ड्रग हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी

DGP गौरव यादव ने जानकारी दी कि पूरे दिन चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 391 ड्रग हॉटस्पॉट्स पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में 67 मामले दर्ज किए गए और 79 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.3 किलो हेरोइन, 971 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 3.16 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की।

पुलिस टीमें जांच में जुटी

स्पेशल DGP अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस अभियान की निगरानी 79 गैजेटेड अधिकारियों द्वारा की गई। कुल 400 से अधिक पुलिस टीमें, जिनमें 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल थे, एक साथ पूरे पंजाब में सक्रिय रहीं। सभी जिलों में टीमों ने ड्रग तस्करी के हॉटस्पॉट्स पर घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया।

अब तक दर्ज हुईं 24,809 FIR

स्पेशल DGP ने बताया कि 1 मार्च 2025 को शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत अब तक 24,809 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और 36,901 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई राज्य में नशे की जड़ों को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे सबसे बड़े अभियानों में से एक है। अब तक पुलिस ने अब तक पूरे अभियान के दौरान 1604 किलो हेरोइन, 557 किलो अफीम, 263 क्विंटल भुक्की, 529 किलो गांजा, 41.39 लाख नशीली गोलियां,14 किलो आइस और 14.42 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति

DGP गौरव यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस नशे के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस पॉलिसी” पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस का लक्ष्य सिर्फ तस्करों को पकड़ना नहीं, बल्कि नशे की सप्लाई चेन को पूरी तरह खत्म करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments