Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की आशंका
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, कश्मीर में बड़े आतंकी...

दिल्ली ब्लास्ट के बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, कश्मीर में बड़े आतंकी हमले की आशंका

J&K News : दिल्ली कार धमाके की जांच के दौरान आतंकियों की जम्मू-कश्मीर में बड़ी साजिश का इनपुट मिलने के बाद पूरी घाटी में सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से कड़ा कर दिया गया है। हाईवे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख बाजारों से लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा (IB) और नियंत्रण रेखा (LoC) तक सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी हैं। जम्मू-श्रीनगर और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रियों और निजी वाहनों की जांच की जा रही है।

पुंछ पुलिस ने आतंकियों के बारे में सूचना देने वालों के लिए पाँच लाख रुपये के इनाम की घोषणा भी की है। वहीं, कश्मीर घाटी में होटलों और रेस्टोरेंटों को अनिवार्य रूप से CCTV कैमरे लगाने और विजिटरों का पूरा रिकॉर्ड रखने का आदेश दिया गया है।

खुफिया अलर्ट के बाद बढ़ी सुरक्षा

दिल्ली धमाके की साजिश के तार जम्मू-कश्मीर से जुड़ने की आशंका के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हलचल बढ़ गई है। इसके मद्देनज़र सुरक्षाबलों ने चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। जम्मू जिले में रविवार देर रात से ही अर्धसैनिक बलों और पुलिस की गश्त बढ़ाई गई। शहरी और सीमावर्ती इलाकों में तैनाती के साथ विशेष नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

रिंग रोड और शहर में तलाशी अभियान

सोमवार रात घौ मन्हासा के पास रिंग रोड पर सेना, पुलिस और BSF ने संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। वाहनों की गहनता से जांच की गई।
शहर के गुज्जर नगर, जानीपुर, डोगरा चौक, कुंजवानी, छन्नी हिम्मत सहित कई इलाकों में औचक नाके लगाकर निजी व यात्री वाहनों को रोका गया और चेकिंग की गई। अधिकारियों के अनुसार आने वाले कुछ घंटे सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं।

रेलवे स्टेशन पर सप्ताह में दूसरी बार सर्च ऑपरेशन

यात्रियों की भीड़ से भरे रहने वाले जम्मू रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया।
प्लेटफॉर्म, ट्रैक, पार्सल कार्यालय, वॉशिंग एरिया सहित पूरे स्टेशन परिसर को खोजी कुत्तों की मदद से खंगाला गया। प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेनों के अंदर जाकर भी जांच की गई। एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा बड़ा चेकिंग ऑपरेशन था।

संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त तैनाती

रघुनाथ बाजार, कश्मीरी पंडित कॉलोनी और दोमाना जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा और सख्त कर दी गई है।
राजोरी-पुंछ की तरफ से आने वाले वाहनों की विशेष जांच हो रही है, जिसमें बम निरोधक दस्तों और स्निफर डॉग्स की मदद ली जा रही है।
IGPजम्मू जोन भीम सेन टूटी का कहना है कि तलाशी अभियान और नाके लगाना पुलिस की नियमित प्रक्रिया है और सुरक्षा के प्रति पुलिस सदैव सतर्क रहती है।

होटलों-रेस्टोरेंटों के लिए नए सुरक्षा नियम

कश्मीर घाटी में होटलों, रेस्टोरेंटों और खाद्य प्रतिष्ठानों को सीसीटीवी कैमरे लगाना अब अनिवार्य कर दिया गया है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी प्रतिष्ठान विजिटरों का रिकॉर्ड रखें और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments