Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब के बटाला में गैेंगस्टर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, आरोपी...

पंजाब के बटाला में गैेंगस्टर और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

गुरदासपुर में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के करीबी मानिक छेहरटा पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। देर रात हुई इस कार्रवाई में उसे गोली लगी। मानिक 2 नवंबर को बटाला में युवक दीप चीमा की गोली मारकर हत्या करने वाले पांच नामजद आरोपियों

मानिक पर कई मामलों हुए दर्ज

पुलिस के अनुसार, मानिक पर हत्या, फिरौती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वह काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे रिमांड पर लेकर गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

रोकने पर पुलिस पर की फायरिंग

डीआईजी बॉर्डर रेंज संदीप गोयल ने बताया कि थाना सिटी के SHO सुखजिंदर सिंह को सूचना मिली थी कि मानिक क्षेत्र में देखा गया है। इसके बाद गांव सैद मुबारक कुल्लियां के पास नाका लगाया गया। पुलिस ने जब एक मोटरसाइकिल सवार युवक को रुकने का संकेत दिया, तो उसने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में मानिक को गोली लगी और वह घायल हो गया। DIG गोयल ने बताया कि घायल मानिक छेहरटा अमृतसर का रहने वाला है और जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, वह उन पांच आरोपियों में शामिल है, जिन्होंने 2 नवंबर की रात बटाला के दीप चीमा की हत्या की थी। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

बाइक पर आ रहा था मानिक

पुलिस को सूचना मिली थी कि बाकी तीन फरार आरोपियों में से एक मानिक अमृतसर के गांव पुरियां से काली मोटरसाइकिल पर बटाला आ रहा है। इसी सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई। रोकने की कोशिश पर उसने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी गोलीबारी में उसकी टांग में गोली लगी।

अस्पताल में भर्ती, कई मामलों का आरोपी

घायल मानिक को तुरंत बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। DIG गोयल के अनुसार, उसके खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत कई आपराधिक केस दर्ज हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments