Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPRTC कर्मियों की हड़ताल टली, बैठक से पहले 5 प्रतिशत वेतन बढ़ाने...

PRTC कर्मियों की हड़ताल टली, बैठक से पहले 5 प्रतिशत वेतन बढ़ाने का जारी किया नोटिस

पंजाब में किलोमीटर स्कीम के विरोध में आज PRTC कर्मियों ने दोपहर 12:00 बजे चक्का जाम करने की चेतावनी दी थी,लेकिन फिलहाल यह हड़ताल टल गया है। इस मामले में जालंधर वन डिपो के प्रधान चनन सिंह ने कहा कि चर्चाएं जारी हैं और अगर सरकार टेंडर वापस नहीं लेती, तो बसें बंद करने का फैसला लागू किया जाएगा।

ट्रांसपोर्ट कर्मियों का विरोध जारी

यूनियन का कहना है कि सरकार की किलोमीटर स्कीम निजी बसों के टेंडर खोलकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचा सकती है। यूनियन कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने की मांग पर भी अड़ी हुई है। यूनियन ने पहले ही दोपहर 12 बजे से पूरे पंजाब में बसें बंद करने की घोषणा की थी, जिसे अब टाल दिया गया है। PRTC की बसें 577 रूटों पर रोजाना करीब 3.55 लाख किलोमीटर का सफर तय करती हैं। निगम में 3,065 कर्मचारी हैं, जिसकी वजह से हड़ताल होने पर इसका व्यापक प्रभाव पड़ सकता था। मुलाजिमों ने दोपहर 12 बजे से पंजाब रोडवेज, PRTC की बसें पूरी तरह खड़ी करने की योजना बनाई थी। हालांकि सरकार से बातचीत के चलते इसे टाल दिया गया। सभी डिपो कमेटियों को अपने-अपने डिपो में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए।

वेतन बढ़ाने का नोटिस जारी

पंजाब सरकार के ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आगामी 19 नवंबर को यूनियनों के साथ अहम बैठक बुलाई है। जिसमें PRTC कर्मियों के अहम मांगों पर चार्चा की जाएगी। सरकार ने बैठक करने से पहले ही 5 प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का नोटिस जारी कर दिया है। जिसे सकारात्मक पहल बताया जा रहा है।

पहले भी टेंडर टाल चुकी है सरकार

पंजाब सरकार दो बार किलोमीटर स्कीम के टेंडर खोलने की तारीख आगे बढ़ा चुकी है। रक्षाबंधन से ठीक पहले टेंडर खुलने वाले थे, लेकिन दोपहर 12 बजे PRTC की बसें रुक गईं और लोग बस स्टैंडों पर फंस गए। इसके बाद सरकार ने डेट आगे बढ़ाई। तरनतारन उपचुनाव के दौरान भी 23 अक्टूबर को टेंडर खोलने की तैयारी थी, लेकिन बसें फिर रुक गईं और सरकार ने लेटर जारी कर तारीख बढ़ा दी। अब आज टेंडर खोले जाने तय हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments