Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsसऊदी अरब में बस टैंकर से टकराई, इतने भारतीयों की मौत

सऊदी अरब में बस टैंकर से टकराई, इतने भारतीयों की मौत

सऊदी अरब के मुफ्रिहात क्षेत्र में सोमवार एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें मक्का से मदीना जा रही उमरा यात्रियों की बस डीजल टैंकर से टकरा गई। हादसे में कम से कम 42 भारतीयों के मौत की आशंका जताई गई है। इनमें से कई यात्रियों के तेलंगाना के हैदराबाद से होने की जानकारी सामने आई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।

घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी

जानकारी के अनुसार, टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय प्रशासन और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मृतकों की पहचान की जा रही है।

MEA से संपर्क में तेलंगाना सरकार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्य सचिव के. रामकृष्णा राव और डीजीपी बी. शिवाधर रेड्डी को जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार विदेश मंत्रालय (MEA) और सऊदी दूतावास के संपर्क में है, ताकि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा सके।

पीड़ितों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर

तेलंगाना सचिवालय में पीड़ित परिवारों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और दो हेल्पलाइन नंबर 7997959754, 99129 19545 जारी किए गए हैं। इसी के साथ जेद्दा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने भी 24×7 कंट्रोल रूम बनाया है और टोल-फ्री नंबर 8002440003 जारी किया है।

विदेश मंत्री ने जताया शोक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि रियाद स्थित भारतीय दूतावास तथा जेद्दा का वाणिज्य दूतावास प्रभावित भारतीयों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता दे रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घायलों के तुरंत स्वस्थ होने की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments