Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खिलाफ FIR, पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर विवादित...

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खिलाफ FIR, पूर्व गृहमंत्री बूटा सिंह पर विवादित बयान का मामला

पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ एक विवादित बयान को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री बूटा सिंह के बारे में की गई टिप्पणी से जुड़ा है। बयान सामने आने के बाद, बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह सिद्धू ने शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

शिकायत में कहा गया है कि राजा वड़िंग की सार्वजनिक टिप्पणी से अनुसूचित जाति समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।

इसी बीच, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भी इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राजा वड़िंग को नोटिस जारी किया है और उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है। इस घटनाक्रम के चलते पंजाब की राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments