तरनतारन उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों की ओर से लगातार चुनाव प्रचार किया जा रहा है, इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तरनतारन में चुनाव प्रचार किया और पार्टी प्रत्याशी के लिए रोड शो निकाला। इस दौरान पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रभारी मनीष सिसोदिया और पार्टी प्रत्याशी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लोगों को संबोधित करते हुए पंजाब सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों के बारे में बताया साथ ही उन्होंने तरनतारन के लिए सरकार के रोड मैप के बारे में भी बताया।
बता दें कि इस सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होना है और नतीजों की घोषणा 14 नवंबर को होगी।



