हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के आत्महत्या के मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है, सुसाइड नोट में नाम और परिवार के आरोपों के बीच राज्य सरकार ने डीजीपी शत्रुजीत कपूर को लंबी छुट्टी पर भेज दिया है, बता दें कि पुलिस ने इस मामले में डीजीपी समेत उन अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जिनके नाम सुसाइड नोट में लिखे थे वहीं, IPS के परिवार के लिए न्याय की मांग करने के लिए गठित 31 सदस्यीय समिति ने DGP शत्रुजीत कपूर को उनके पद से हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा सरकार से मामले की जांच के लिए जरूरी दस्तावेज भी मांग की हैं।



