Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsलेह में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस...

लेह में छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया पथराव, CRPF की गाड़ी फूंकी

केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने और और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग तेज हो गई है। पर्यावरणविद सोनम वांगुचक के समर्थन में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। इसी बीच प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई, जिस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया और सीआरपीएफ की गाड़ी भी फूंक दी।

प्रदर्शनकारियों ने बीजेपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए आग लगा दी। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

वहीं इसी मांग को लेकर पर्यावरणविद सोनम वांगुचक लेह में 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। आज लद्दाख बंद के बीच बड़ी संख्या में लोग लेह में इकट्ठा हुए और अपनी मांगों के लेकर प्रदर्शन किया, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments