Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदो घरों में अचानक लगी भीषण आग, दम घुटने से दादी-पोते की...

दो घरों में अचानक लगी भीषण आग, दम घुटने से दादी-पोते की हुई मौत 

लुधियाना में आज अचानक कारोबारी के घर में भीषण आग लग गई, इस हादसे में परिवार के 2 सदस्यों की मौत हो गई, मरने वालों में एक बच्चा और एक बुजुर्ग महिला शामिल है।

बताया जा रहा है कि घर में आग लगते ही सभी लोगों को निकाला गया था, लेकिन 2 लोग फंसे रह गए, जिनकी धुएं में दम घुटने से मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय घर में 6 लोग मौजूद थे। घर में आग लगने के बाद घर से धुआं उठने लगा था और इसे देख लोगों ने शोर मचाया।

पुलिस के मुताबिक ये आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। चश्मदीदों के मुताबिक लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन हालात ज्यादा बिगड़ रहे थे, इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया और मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने आग को काबू किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments