Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsCM भगवंत मान ने की मनकीरत औलख और प्रीतपाल सिंह हंसपाल से...

CM भगवंत मान ने की मनकीरत औलख और प्रीतपाल सिंह हंसपाल से बातचीत

पंजाब में आई बाढ़ आपदा में CM भगवंत सिंह मान लगातार प्रभावित परिवारों और मदद करने वालों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अस्पताल से वीडियो कॉल पर पंजाबी गायक मनकीरत औलख से भी बात की और उनके द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की सराहना की।

CM मान ने आभार व्यक्त किया

CM ने हंसपाल ट्रेडर्स के मालिक प्रितपाल सिंह हंसपाल का विशेष रूप से धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने स्तर पर 150 से ज़्यादा नावें तैयार करके बाढ़ में फंसे लोगों और उनके पशुओं को बचाया।

‘साहस, सेवा और भाईचारे की भावना पंजाब की धरती में गहराई से समाई है’

CM ने कहा, “संकट के समय में पंजाबियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि साहस, सेवा और भाईचारे की भावना पंजाब की धरती में गहराई से समाई है। पंजाब सरकार ऐसे हर मददगार के साथ खड़ी है जो अपने स्तर पर लोगों की जान बचाने में लगा है।”

पंजाब सरकार भावनाओं और जज्बातों के साथ खड़ी है

इस संदेश से साफ़ है कि मान सरकार न केवल प्रशासनिक स्तर पर, बल्कि पंजाबियों की भावनाओं और जज्बातों के साथ भी खड़ी है। यही कारण है कि संकट के समय हर पंजाबी को लगता है कि उसकी सरकार और उसका समाज एक परिवार की तरह उसके साथ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments