Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक, सीमा प्रबंधन और मानसरोवर यात्रा पर बनी सहमति
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPM मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक, सीमा प्रबंधन और...

PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक, सीमा प्रबंधन और मानसरोवर यात्रा पर बनी सहमति

चीन के तियानजिन शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई, दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में चीन के विदेश मंत्री और NSA अजीत डोभाल भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले साल कजान में हमारी काफी सार्थक चर्चा हुई थी, जहां से हमारे संबंधों को एक सकारात्मक दिशा मिली थी जिसके बाद सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद, शांति और स्थिरता का माहौल बना है।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि दोनों देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट फिर से शुरू की जा रही है, हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 बिलियन लोगों के हित जुड़े हुए हैं। पीएम मोदी ने चीन द्वारा एससीओ की सफल अध्यक्षता के लिए शी जिनपिंग को बधाई भी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments