Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsचीन के तियानजिन पहुंचे PM मोदी, SCO समिट में लेंगे हिस्सा

चीन के तियानजिन पहुंचे PM मोदी, SCO समिट में लेंगे हिस्सा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान यात्रा के बाद अब चीन पहुंच गए हैं। करीब सात साल बाद पीएम मोदी चीन की धरती पर कदम रख रहे हैं। शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

मुलाकात पूरी दुनिया की नजर

एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का शानदार स्वागत किया गया। माना जा रहा है कि इस यात्रा से भारत और चीन के रिश्तों में नई दिशा मिलेगी और लंबे समय से जमी बर्फ पिघल सकती है। मौजूदा हालातों में जब दोनों देशों के रिश्ते नई चुनौतियों और अवसरों के दौर से गुजर रहे हैं, तब यह मुलाकात पूरी दुनिया की नजर में खास महत्व रखती है।

भारत-चीन संबंधों पर दुनिया की नज़र

बीते कुछ वर्षों में भारत और चीन के बीच रणनीतिक परिस्थितियां काफी बदली हैं। वैश्विक स्तर पर हाल के घटनाक्रम—जैसे रूस के साथ गहरे होते रिश्ते और अमेरिका की कठोर नीतियां-ने एशिया की इन दो महाशक्तियों को एक-दूसरे के और करीब ला दिया है।अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाने का मुद्दा हो या रूस के साथ रणनीतिक साझेदारी, दोनों ही देशों ने कई मामलों में समान दृष्टिकोण अपनाया है। भारत और चीन, दोनों ही अमेरिकी दबाव के आगे झुकने को तैयार नहीं हैं। रूस की मध्यस्थता से भी द्विपक्षीय रिश्तों में कुछ हद तक सुधार हुआ है। अब 7 साल बाद जब दोनों देशों के शीर्ष नेता आमने-सामने होंगे, तो यह मुलाकात न केवल एशिया बल्कि पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण संदेश लेकर आ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments