Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपौंग डैम से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी, पंजाब और हिमाचल के कई...

पौंग डैम से छोड़ा गया अतिरिक्त पानी, पंजाब और हिमाचल के कई गांव हुए जलमग्न 

पौंग डैम से लगातार अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है, जिसके चलते महाराणा प्रताप झील का जलस्तर 1391 फीट तक पहुंच गया है, पौंग डैम से छोड़े गए पानी का असर पंजाब के साथ-साथ हिमाचल के गांवों में देखने को मिल रहा है। मुकेरिया से सटे नौशेरा गांव में कई एकड़ फसलें जलमग्न है, साथ ही कई घरों में पानी भर गया है।

Pong Dam Flood: 60 गांव के 20000 लोग आज दोपहर 12 तक घर छोड़ दें...हिमाचल  में हाई अलर्ट, पौंग डैम में खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर

वहीं लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पठानकोट में माधोपुर हेड वर्क्स का गेट टूटने के बाद लापता लोगों की तलाश की जा रही है। इस बीच एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने जानकारी देते हुए बताया कि लापता लोगों की तलाश के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं, साथ ही इसके लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है।

Bhagwant Mann deputes ministers to visit flood-hit areas across Punjab

इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर बाढ़ग्रस्त इलाकों में प्रशासन की टीमें तैनात की गई है और बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments