Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकरनाल में यमुना नदी में गिरी कार, हादसे में कार सवार महिला...

करनाल में यमुना नदी में गिरी कार, हादसे में कार सवार महिला की मौत

हरियाणा के करनाल में कैथल पुल के पास पश्चिमी यमुना नहर में एक कार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, देर रात हुए इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। कार में पति पत्नी सवार थे, हादसे की सूचना मिलते ही गोताखोरों समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया, गोताखोरों ने महिला को नहर से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया, लेकिन पति की अभी तलाश जारी है।

पुलिस ने क्रेन की सहायता से नहर में गिरी कार को बाहर निकाला है, करनाल थाना सिविल लाइन इंचार्ज ने बताया कि गाड़ी में सवार पति-पत्नी करनाल के सेक्टर 13 के रहने वाले थे, पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो पता लगा की उन्हें करीब 9.30 बजे कलंदरी गेट पर देखा गया था, उसके बाद यह हादसा हो गया, पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments