Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather Update: लगातार बरस रहे बादल, दिल्ली में हाल बेहाल
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsWeather Update: लगातार बरस रहे बादल, दिल्ली में हाल बेहाल

Weather Update: लगातार बरस रहे बादल, दिल्ली में हाल बेहाल

देश के विभिन्न हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं, बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। यूपी और दिल्ली के कई इलाकों में रात से भारी बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों जलभराव की स्थिति देखी जा सकती है लोगों के घरों में पानी भर गया है। दिल्ली में आज भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो सप्ताह भर तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। पिछले 24 घंटे के दौरान, तटीय कर्नाटक, केरल और विदर्भ में भारी बारिश हुई। ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा व गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश दर्ज की गई।

बारिश का आरेंज अलर्ट जारी

बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव भी हुआ, जिसके कारण कुछ स्थानों पर ट्रैफिक जाम रहा। ट्रैक पर जलभराव एवं कम दृश्यता के कारण कुछ लोक ट्रेनों की आवाजाही पर भी असर पड़ा है। शनिवार को भी मुंबई में बारिश का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments