Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsगुजरात : 'AAP' ने किया किसान-पशुपालक महापंचायत का आयोजन

गुजरात : ‘AAP’ ने किया किसान-पशुपालक महापंचायत का आयोजन

गुजरात के मोडासा शहर में आम आदमी पार्टी की ओर से किसान-पशुपालक महापंचायत का आयोजन किया गया। आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी शामिल हुए, दोनों नेताओं ने महापंचायत को संबोधित करते हुए किसानों और पशुपालकों का पूरा साथ देने का भरोसा दिया।

अपने संबोधन में अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी को लंबी रेस का घोड़ा बताते हुए गुजरात के विकास के लिए ‘आप’ को एकमात्र विकल्प बताया। साथ ही उन्होंने गुजरात के लोगों से बिजली फ्री करने और सरकारी नौकरी देने का वायदा भी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments