Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, 175 यात्री...

पटना से दिल्ली जा रहे इंडिगो विमान से टकराया पक्षी, 175 यात्री थे सवार

पटना से दिल्ली जा रही उड़ान IGO5009 को आज सुबह 8:42 बजे (0312 UTC) रनवे 07 से उड़ान भरने के तुरंत बाद बर्ड हिट की घटना का सामना करना पड़ा।

रनवे के निरीक्षण के दौरान एक मृत पक्षी के टुकड़े पाए गए। इसकी सूचना एप्रोच कंट्रोल यूनिट के माध्यम से विमान को दी गई। विमान में 175 यात्री सवार थे

विमान में एक इंजन में कंपन की शिकायत के बाद, पायलट ने पटना वापस लौटने का अनुरोध किया। स्थानीय स्तर पर स्टैंडबाय घोषित किया गया और विमान सुबह 9:03 बजे (0333 UTC) रनवे 07 पर सुरक्षित रूप से उतर गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। प्रशासन और विमानन अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments