Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsBRICS की पॉलिसी मानने वाले देशों पर आगबबूला हुए ट्रंप, अतिरिक्त...

BRICS की पॉलिसी मानने वाले देशों पर आगबबूला हुए ट्रंप, अतिरिक्त 10% टैरिफ की दी धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार, 7 जुलाई को कहा कि ब्रिक्स की “अमेरिकी विरोधी नीतियों” के साथ खुद को जोड़ने वाले देशों से 10% अतिरिक्त टैरिफ वसूला जाएगा. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, “ब्रिक्स की अमेरिकी विरोधी नीतियों के साथ खुद को जोड़ने वाले किसी भी देश पर अतिरिक्त 10% टैरिफ लगाया जाएगा. इस नीति में कोई अपवाद नहीं होगा. इस मामले पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद!”

ट्रंप ने अपने पोस्ट में “अमेरिकी विरोधी नीतियों” को लेकर कोई स्पष्टीकरण या डिटेल्स नहीं दिए. हालांकि उनकी इस धमकी को ब्रिक्स देशों द्वारा रविवार को ही जारी घोषणापत्र से जोड़कर देखा जा रहा है. उन्होंने अपने घोषणापत्र में अमेरिका और ट्रंप का बिना नाम लिए आलोचना की है. घोषणापत्र के अनुसार, ब्रिक्स सदस्यों ने “एकतरफा टैरिफ में वृद्धि के बारे में गंभीर चिंता” व्यक्त करते हुए कहा कि टैरिफ से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचने का खतरा है. ब्राजील, भारत और सऊदी अरब जैसे अमेरिकी सहयोगियों को देखते हुए, घोषणापत्र में किसी भी बिंदु पर अमेरिका या उसके राष्ट्रपति की नाम लेकर आलोचना नहीं की गई.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments