Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Shubman Gill का दोहरा शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsShubman Gill का दोहरा शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड

Shubman Gill का दोहरा शतक, तोड़े कई रिकॉर्ड

एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाकर दमदार स्कोर खड़ा किया है. कप्तान शुभमन गिल ने 269 रन (387 गेंद) की शानदार पारी खेली, जो उनके करियर का पहला डबल सेंचुरी (200+) भी रहा. वहीं यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा भी अपनी पार‍ियों की बदौलत एक स्पेशल ल‍िस्ट में शामिल हो गए. गिल के अलावा यशस्वी जायसवाल ने 87 और रवींद्र द्र जडेजा ने 89 रन की अहम पारियां खेलीं. गिल ने इस दौरान कई रिकॉर्ड भी बनाए. वह इंग्लैंड में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय और पहले एशियाई कप्तान बन गए. साथ ही, उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे बड़ा स्कोर भी बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम था, उन्होंने तब 221 रन (ओवल, 1979) बनाए थे. इंग्लैंड की ओर से स्पिनर शोएब बशीर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जवाब में खेलने उतरी इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 77 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments