Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsगुरुवार को होगा पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार, संजीव अरोड़ा की हो सकती...

गुरुवार को होगा पंजाब मंत्रिमंडल का विस्तार, संजीव अरोड़ा की हो सकती है मंत्रिमंडल में एंट्री

पंजाब सरकार का गुरुवार को कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है, माना जा रहा है लुधियाना से नव निर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा की मंत्रिमंडल में एंट्री हो सकती है, इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक गवर्नर हाउस से इस बारे में अनुमति मांगी गई है, हालांकि सीएम भगवंत सिंह मान ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि आने वाले दो तीन दिनों में मंत्रिमंडल में विस्तार होगा, बता दें कि आम आदमी पार्टी की सरकार के तीन साल के कार्यकाल में सातवां मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होना तय है, लेकिन अभी ये साफ नहीं है कि, सरकार 16 सदस्यीय मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों को शामिल करेगी या नहीं, वहीं कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments