Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल

मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष बने हेमंत खंडेलवाल

बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल को आज मध्य प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने यह घोषणा की। विधायक हेमंत निर्विरोध पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, “मैं हेमंत खंडेलवाल को पत्र देकर अध्यक्ष पद के लिए चुनता हूं। हेमंत सरल और गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं। वे एक निष्ठावान नेता हैं, जो किसी को परेशान नहीं करते।”

पीएम नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से धर्मेंद्र प्रधान ने हेमंत खंडेलवाल को बधाई दी। उन्होंने हेमंत खंडेलवाल को चुनने के लिए मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं का आभार जताया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हेमंत खंडेलवाल को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा।

BJP के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का राजनीतिक जीवन:-

बैतूल-हरदा लोकसभा उपचुनाव में सांसद निर्वाचित होकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की।

2008 से 2009 तक लोकसभा सदस्य।

2010 से 2013 तक भाजपा जिला अध्यक्ष बैतूल।

2013 से 2018 तक बैतूल विधायक क्षेत्र 131।

2014 से 2018 तक मध्य प्रदेश भाजपा कोषाध्यक्ष।

2023 तक विधायक बैतूल।

संगठनात्मक दायित्व :-

वर्ष 2019 के संगठन चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी

वर्ष 2021 में पश्चिम बंगाल चुनाव में प्रवासी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी

वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 15 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवासी कार्यकर्ता प्रभारी की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

कुशाभाऊ ठाकरे जन्म शताब्दी समारोह के सचिव रहे।

वर्तमान में कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments