Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsअहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा के दौरान DJ की आवाज से बेकाबू हुए...

अहमदाबाद में जगन्नाथ यात्रा के दौरान DJ की आवाज से बेकाबू हुए 3 हाथी, 4 लोग घायल

अहमदाबाद में 148वीं जगन्नाथ रथ यात्रा निकाली जा रही है। इसी बीच यात्रा के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया। डीजे की तेज आवाज से बेकाबू हाथी इधर-उधर भागने लगा और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, अंत में महावतों ने हाथी को काबू में कर लिया।

जगन्नाथ यात्रा में हजारों श्रद्धालु उमड़ते हैं। इस दौरान तीन हाथियों के बेकाबू हो जाने से भीड़ में मौजूद लोग भी इधर-उधर भागने लगे। हाथी को देखते ही लोग खुद ही इकट्ठा होने लगे और आगे का रास्ता साफ करने लगे।

5-6 हाथी बेकाबू हो गए थे

अहमदाबाद रथ यात्रा के रूट पर खड़िया विस्तार पड़ता है, जहां से हाथियों के बेकाबू होने का वीडियो वायरल हुआ था। डीजे की तेज आवाज से एक हाथी भड़क गया और भागने लगा। उस हाथी को देखकर बाकी दो हाथी भी बेकाबू हो गए। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान 5-6 हाथी बेकाबू हो गए थे। इनमें से तीन हाथी खड़िया की गलियों में दौड़ने लगे।

3-4 लोगों के घायल होने की खबर है।

इस भगदड़ में तीन से चार लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें से एक मीडियाकर्मी भी है। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। ये लोग हाथी के पास खड़े थे और भगदड़ में गिर गए। अच्छी बात यह रही कि जब तक हाथी उनके पास पहुंचे, लोगों ने उन्हें बचा लिया था। काफी मशक्कत के बाद हाथियों पर काबू पाया गया।

जगन्नाथ यात्रा में गजराज सबसे आगे चलते हैं।

उनके साथ महावत और वन विभाग की टीम भी होती है। जैसे ही हाथी उत्पात मचाने लगे, वन विभाग की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम के पास ट्रैंक्विलाइजर के साथ अन्य हथियार भी हैं। उन्होंने तुरंत हाथी को काबू में कर लिया। इसके चलते रथ यात्रा 15 मिनट तक रोक दी गई। मौके पर 108 एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

रथयात्रा फिर से शुरू हुई

15 मिनट के विराम के बाद हाथियों को सड़कों से मुख्य सड़क पर लाया गया और उन्हें काबू में करने के बाद रथयात्रा फिर से शुरू की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments