सीएम भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान जारी है, इस बीच कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अभियान की जानकारी दी। उन्होने बताया कि एक मार्च 2025 से अबतक 9580 मामले नशा तस्कर के खिलाफ दर्ज किए गए हैं।
दर्ज मामलों में 16348 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है, इसके अलावा 118 नशा तस्करों की संपत्ति पर बुलडोजर कार्रवाई की गई है, साथ ही मुहिम के तहत की कई छामेमारी और तलाशी में 622 किलो हीरोइन जब्त की गई है।



