अमृतसर के धनोई खुर्द और हवेलियन गाँवों के पास धान के खेतों से बीएसएफ ने मैगजीन के साथ दो पिस्तौल बरामद की, बीएसएफ जवानों ने बताया कि एक पिस्तौल पीले रंग के टेप में लिपटी हुई मिली है।
जिसमें तांबे के तार का लूप लगा हुआ था, जबकि दूसरी, जंग लगी हालत में मिली है, आगे उन्होंने बताया कि दोनों बरामदगी बीएसएफ खुफिया विंग से मिली जानकारी पर हुई है।



