पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान जारी है, इस बीच अमृतसर रूलर की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 किलो हेरोइन बरामद की है, जिसकी बाजार में कीमत करीब तीस करोड़ रूपये हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने दो आरोपियो को भी गिरफ्तार किया है, पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होने बताया कि पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भकाना गांव में तलाशी अभियान चलाया, इस दौरान मोटर साइकिल पर जा रहे दो संदिग्ध को रोकने की कोशिश की, तलाशी के दौरान संदिग्ध के कब्जे से हेरोइन की खेप बरामद की गई, जो सीमा पार से भेजी गई थी।



