पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर जसबीर सिंह को तीन दिन की रिमांड खत्म होने पर मोहाली कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि आरोपी की निशानदेही पर और सबूत इकट्ठा करना है।
बता दें कि जसबीर सिंह रूपनगर के महलां गांव का रहने वाला है और उसके यूट्यूब चैनल पर 10 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं जो 6 बार पाकिस्तान जा चुका है, पुलिस की जांच में सामने आया है कि जसबीर सिंह ISI एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था।



