दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर विधानसभा भवन को ऐतिहासिक धरोहर केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव दिया है. गुप्ता ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को लिखे पत्र में कहा कि दिल्ली विधानसभा भवन इतिहास के कई महत्वपूर्ण क्षणों का गवाह रहा है.
उन्होंने प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाने का अनुरोध किया है. गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा भवन परिसर को हेरिटेज हब के रूप में विकसित करने के लिए एक व्यापक परियोजना रिपोर्ट तैयार करने में केंद्रीय मंत्री से सहयोग मांगा है. बता दें दिल्ली विधानसभा भवन भारत की राजनीतिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है. इस ऐतिहासिक भवन ने देश की लोकतांत्रिक यात्रा के कई महत्वपूर्ण पड़ाव देखे है.



