Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsजम्मू-कश्मीर के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कश्मीर के कई...

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कश्मीर के कई इलाकों का दौरा करेंगे रक्षा मंत्री

पाकिस्तान से तनाव के बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू कश्मीर के दौरे पर जाएंगे. जहां वो LOC पुंछ और राजौरी के इलाको का दौरा करेंगे. इस दौरान रक्षा मंत्री LOC के पास रहने वाले लोगों से मुलाकात करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद रहेंगे. राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर सुरक्षा की सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है.

इंडियन आर्म्ड फोर्सेस ने जब ऑपरेशन सिंदूर में POK और पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया तो उसके बाद पाकिस्तानी सेना ने लाइन ऑफ कंट्रोल के दूसरी तरफ से आर्टिलरी फायर कर सिविलियंस को निशाना बनाया. इसमें कई सिविलियंस की जान गई और कई घायल हुए, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं. वही शुक्रवार और शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात दौरे पर जाएंगे जहा वो भुज एयरबेस का दौरा करेंगे और वायु सेना के जवानों से मुलाकात करेंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments