हेडर- श्री बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट/पूरे विधि विधान के साथ खोले गए कपाट/CM पुष्कर सिंह धामी EXCLUSIVE / संवाददाता मनीष डंगवाल की रिपोर्ट
एंकर- गंगोत्री-यमुनोत्री और श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद आज से श्रद्धालुओं के लिए श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं… श्री बद्रीनाथ धाम को40 क्विंटल से ज्यादा फूलों से सजाया गया… और पूरे विधि विधान के साथ सुबह 6 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए… कपाट खुलने के दौरान काफी संख्या भक्त धाम पर मौजूद रहे… भक्तों ने जय श्री बद्रीनाथ के जयकारे लगाए… और इसी के साथ ही चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है… बता दें कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है… मान्यता है कि जो चारधाम के दर्शन कर लेता है वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है…
बुलेटिन दोपहर 12 बजे 04-05-2025
1.पाकिस्तान ने लगातार दसवें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन… जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर की गोलीबारी… भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब…
बॉर्डर पर तनाव, भारतीय सेना तैयार !
2.बॉर्डर पर तनाव के बीच सेना को गोला-बारूद देने वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द… कर्मचारियों को तुरंत काम पर लौटने का आदेश…
सीमा पर अलर्ट, ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द
3.अमृतसर से 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार… पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने का आरोप… पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने दी जानकारी…
अमृतसर से 2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार
4.पूरे विधिविधान के साथ श्री बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट… श्रद्धालुओं ने लगाए जय बद्रीनाथ के जयकारे… चारधाम यात्रा का विधिवत हुआ शुभारंभ…
चारधाम यात्रा: श्री बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट
और……………………………….
5.एंथनी अल्बनीज फिर बने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री… 21 साल में लगातार दूसरी बार दर्ज की ऐतिहासिक जीत… PM नरेंद्रमोदी ने दी बधाई…
ऑस्ट्रेलिया में अल्बनीज की फिर जीत, PM मोदी ने दी बधाई
———————————————————————–
पहलगाम सेगमेंट…
बिग ब्रेकिंग- 42 (REPORTER)
युद्धाभयास– लूप
———————————————————————
NEW CROMA- आर्मी बॉर्डर
WIPE- बॉर्डर पर तनाव
STING- बॉर्डर पर तनाव
आर्मी बॉर्डर- लूप B2B जम्मू आर्मी-लूप 10 PM
जम्मू एक्स सर्विस मैन- बाइट- लो- जम्मू
हैडर-पाकिस्तान ने लगातार दसवें दिन किया सीजफायर का उल्लंघन / J&K में एलओसी पर की गोलीबारी /भारत की सख्त चेतावनी से बौखलाया पाकिस्तान/पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन/ भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब/जम्मू–कश्मीर में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी/भारत की कड़ी चेतावनी, खौफ में पाकिस्तानी
एंकर–पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर तनाव और बढ़ा हुआ है… पाकिस्तान ने शनिवार देर रात भी नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया…. जिसका भारतीय सेना की तरफ से भी करारा जवाब दिया जा रहा है… तो वहीं सेना की ओर से भी चप्पे चप्पे पर पहरा दिया जा रहा है… और हर संदिग्धों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है… सेना के जवानों और सुरक्षाबलों का आतंकियों की तलाश सर्च ऑपरेशन जारी है…
———————————————————————–
NEW CROMA- आर्मी बॉर्डर
STING- बॉर्डर पर तनाव
WIPE- बॉर्डर पर तनाव
इंडिया एक्शन-लूप / जम्मू एक्स सर्विस मैन-बाइट लो-जम्मू ( लोकेशनकेवल बाइट में चलाएं)B2Bफोरन एक्सपर्ट ऑन पाकिस्तान- बाइट
हेडर- पाकिस्तान नहीं आया बाज, LoCपर तोड़ा सीजफायर / पाकिस्तानी बौखलाहट, बुलाया संसद का विशेष सत्र / बॉर्डर पर तनाव, ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में छुट्टियां रद्द / ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द / पूर्व सैनिक पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में आए आगे / जरूरत पड़ी तो हम युद्ध के लिए तैयार– पूर्व सैनिक
एंकर- पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है…पाकिस्तान ने लगातार दसवें दिन LoCपर सीजफायर तोड़ा है…कुपवाड़ा, बारामुला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर इलाकों में पाकिस्तानी सेना की ओर से फायरिंग की गई है…जिसका भारतीय सेना मुहतोड़ जवाब दे रही है…वहीं पाकिस्तान से तनाव के बीच तोप-गोले बनाने वाली भारत सरकार की ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं…जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया गया है…दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार और सेना दोनों ही सुरक्षा को लेकर सतर्क हैं…ऐसे में गोला-बारूद की फैक्ट्री में उत्पादन बढ़ाना जरूरी है…जिससे सेना को किसी भी हालत से निपटने के लिए तैयार रखा जा सके…इसी बीच भारतीय सेना के पूर्व अधिकारियों ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को पत्र लिखा है…जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई में शामिल होने की बात कही…जबकि भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंका के बीच पाकिस्तान ने फाइटर जेट्स की एक्सरसाइज और सेना की मूवमेंट बढ़ा दी है…पाकिस्तान ने अपने 80 जेट्स को फॉरवर्ड एयरबेस पर तैनात किया है…इसके साथ ही पाकिस्तान ने भारत के कड़े रुख को देखते हुए अपनी नेशनल असेंबली का विशेष सत्र बुलाया है…ये सत्र 5 मई को होगा…
————————————————————————–
SEG 02
CROMA-ऑर्डिनेंस फैक्ट्री
बिग ब्रेकिंग- 35
ऑर्डिनेंस फैक्ट्री- लूप 10 PM
हेडर- ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों के कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द / सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द / जबलपुर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमारिया में लंबी छुट्टी रद्द / खमारिया में दो दिन से लंबी छुट्टियां रद्द
एंकर- भारत और पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच… महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की ऑर्डिनेंस फैक्ट्रियों में कार्यरत सभी कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं… ये कदम ऐसे समय उठाया गया है जब देश भर में रक्षा तैयारियां बढ़ गई हैं… आदेश में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर रिपोर्ट करना होगा और इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान राष्ट्रीय आवश्यकताओं के अनुरूप निर्बाध उपस्थिति और योगदान सुनिश्चित करना होगा…
——————————————————————–
CROMA- पाकिस्तान की गीदड़भभकी
STING- पाकिस्तान की गीदड़भभकी
WIPE- पाकिस्तान की गीदड़भभकी
पाकिस्तान खालिद जमाली-लूपबाइट- लो-सौ. रूसी टीवी 12
हेडर- पाकिस्तान की गीदड़भभकी, ‘न्यूक्लियर’ की धमकी / पाकिस्तान के राजदूत खालिद जमाली ने दी धमकी
एंकर- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है…इस बीच रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली एक इंटरव्यू में कहा कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है या सिंधु नदी का पानी रोकता है…तो पाकिस्तान परमाणु हथियार से भी जवाब देगा…।
————————————————————————
2 विन अब्दुल्ला मीट पीएम-लूप-लो-दिल्ली 0700 (PRADEEP)
हैडर-J&K सीएम ने PM मोदी से की मुलाकात/आतंकी हमले के बाद कार्रवाई को लेकर हुई चर्चा
एंकर– पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही आतंकियों पर नकेल कसने और हमलावर दहशतगर्दों को ढेर करने के लिए सरकार और सुरक्षाबल लगातार प्रयासरत है… सुरक्षाबल और जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं… इसी बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की…इस दौरान दोनों के बीच पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है… प्रधानमंत्री के आवास पर दोनों नेताओं के बीच ये बैठक करीब आधे घंटे चली… सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम के वर्तमान स्थिति के साथ पीएम मोदी को अवगत कराया और आने वाले दिनों में क्षेत्र में सुरक्षा और शांति को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की है… बैठक में हमले के बाद पर्यटन उद्योग और आगामी अमरनाथ यात्रा पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा हुई…
———————————————————————–
2 विन पाकिस्तान लेटर- NEW लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-पाकिस्तान पर भारत का एक के बाद एक एक्शन/भारतीय बंदरगाहों में भी पाकिस्तान का प्रवेश बंद/डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर भी बैन/पार्सल और चिट्ठी सेवा पर भी पूर्ण पाबंदी
एंकर… भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद तनाव बढ़ा हुआ है… और भारत की ओर से पाकिस्तान की हर मोर्चे पर घेराबंदी की जा रही है… भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं… पहले भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द किया, उसके बाद वीजा रद्द किया, एयरस्पेस बंद पाकिस्तान को आर्थिक चोट दी… और व्यापार पर रोक लगाने के बाद अब अब जहाजों पर भी रोक लगा दी गई है… और आतंक की फैक्ट्री चलाने वाले पाकिस्तान की हर मोर्चे पर घेराबंदी की जा रही है… जलमार्ग मंत्रालय ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है… वाणिज्य मंत्रालय ने भी एक नोटिफिकेशन जारी किया है… जिसके मुताबिक भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है… इसके अलावा पाकिस्तान के साथ पार्सल और चिट्ठी सेवा को भी बंद कर दिया गया है…
———————————————————————–
पाक रेंजर अरेस्ट-NEWलूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को किया गिरफ्तार/राजस्थान में पकड़ा गया पाकिस्तानी रेंजर/श्रीगंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर से BSF ने किया गिरफ्तार
एंकर… राजस्थान के श्रीगंगानगर में BSF ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया है… पाकिस्तानी रेंजर ने राजस्थान से लगती भारत-पाकिस्तान की इंटरनेशनल सीमा पार किया… जिसके बाद BSF ने उसे धर दबोचा… बता दें कि फिरोजपुर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी BSF के एक जवान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया था… और भारतीय बल द्वारा दर्ज कराए गए कड़े विरोध के बावजूद भी पाकिस्तानी ने उसे वापस सौंपने से इनकार कर दिया है… पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान से लगते हुए सभी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी है… BSF और सेना के जवान हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं… और चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी की जा रही है…
——————————————————————-
2 WIN CHD डीजीपी ट्वीट-लूप 11 PM
हेडर- अमृतसर से2 पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार / पाकिस्तान को खुफिया जानकारी देने का आरोप / पंजाब DGP गौरव यादव ने जानकारी की
एंकर- पंजाब पुलिस ने अमृतसर के अजनाला से 2 पाकिस्तानी जासूस पकड़े हैं… ये दोनों अमृतसर के आर्मी कैंट और एयरफोर्स बेस से संवेदनशील सूचनाएं और फोटो विदेश भेज रहे थे… इनकी पहचान शेर मसीह और सूरज मसीह के तौर पर हुई है… पंजाब पुलिस के मुताबिक दोनों जासूसों का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़े ऑपरेटिव से हैं… अमृतसर की जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ पिट्टू उर्फ हैप्पी के जरिए ये ISI से जुड़े… इस मामले में ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है… अमृतसर रूरल पुलिस जल्द ही इस बारे में और जानकारी देगी… पंजाब के DGP गौरव यादव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि… पंजाब पुलिस भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है… राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर किसी भी साजिश को सख्ती से कुचला जाएगा… सशस्त्र बलों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने की किसी भी कोशिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा….
—————————–BREAK——————————————
CROMA- बद्रीनाथ कपाट
STING- बद्रीनाथ कपाट
WIPE- बद्रीनाथ कपाट
बद्रीनाथ ओपन-NEWलूप-लो-बद्रीनाथ
बद्रीनाथ ड्रोन-लूप-लो-बद्रीनाथ
3 विन बद्रीनाथ ओपन- लूप
NEW 121 बद्रीनाथ सीएम- लो- बद्रीनाथ
धामी एंबिएंस- लूप- लो- बद्रीनाथ (एंबिएंस अप करें )
बद्रीनाथ एंबिएंस- लूप- लो- बद्रीनाथ (एंबिएंस अप करें )
WKT- बद्रीनाथ धाम- लो- बद्रीनाथ
हैडर-खुल गए बद्रीनाथ धाम के कपाट, कर लो दर्शन / CM पुष्कर सिंह धामी ने किए दर्शन / श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा / श्रद्धालुओं का हुजूम, बाबा के जयकारों की गूंज / बद्रीनाथ धाम से MH ONE NEWS की विशेष रिपोर्ट
एंकर- गंगोत्री-यमुनोत्री और श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद आज से श्रद्धालुओं के लिए श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं… श्री बद्रीनाथ धाम को 40 क्विंटल से ज्यादा फूलों से सजाया गया… और पूरे विधि विधान के साथ सुबह 6 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए… कपाट खुलने के दौरान काफी संख्या भक्त धाम पर मौजूद रहे… भक्तों ने जय श्री बद्रीनाथ के जयकारे लगाए… और इसी के साथ ही चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है… बता दें कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है… मान्यता है कि जो चारधाम के दर्शन कर लेता है वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है…
———————————क्लोजिंग———————————–



