Tuesday, February 10, 2026
Google search engine

7pm

बुलेटिन शाम7बजे 03-05-2025

1.पहलगाम आतंकी हमलेपर पीएम मोदी की कड़ी प्रतिक्रिया..कहा, पर्यटकों पर हमला शर्मसार कर देने वाली घटना… आतंकवाद को खत्म करने के लिए भारत प्रतिबद्ध

PM मोदी की पहलगाम हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया

2.पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत का बड़ा एक्शन… पाकिस्तान से सभी आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध…पार्सल और चिट्ठियों की सर्विस भीकी बंद

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

3..सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत वाले बयान पर पूर्व सीएम चन्नी का यू-टर्न… कहा- मैंने कभी नहीं मांगे सबूत. बीजेपी का पलटवार, कहा- कांग्रेस गिरा रही सेना का मनोबल.

पूर्व CMचन्नीका यू-टर्न, BJP का कांग्रेस पर वार

4.पानी विवाद परबुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का बयान.. पानी की समस्या इतनी बड़ी नहीं…जानबूझकर की जा रही है राजनीति..

पानी पर हरियाणा सरकार की सर्वदलीय बैठक

5. पानी के मुद्दे पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान.. कहा विवाद का हो समाधान… हरियाणा की सभी पार्टियां एकजुट..

पानी विवाद पर हरियाणा की सभी पार्टियां एकमत-हुड्डा

6.नशा मुक्त चंडीगढ़ अभियानके तहत वॉक फॉर ड्रग फ्री चंडीगढ़का किया गया आयोजन… चंडीगढ़ प्रशासक के अलावा पंजाब-हरियाणा के सीएम भी रहे मौजूद…

नशे के खिलाफ मुहिम:वॉक फॉर ड्रग फ्री चंडीगढ़

और…..

7.. संजौली मस्जिद पर नगर निगम कोर्ट का बड़ा फैसला… पूरी मस्जिदको गिराने के दिए आदेश…

शिमला: संजौली मस्जिद अवैध, गिराने के आदेश

सेगमेंट……………..

बिग ब्रेकिंग- 56

हाफ95बीबीएमबी मीटिंग- लूप-लो-चंडीगढ़ फोनो-लाइव

बुलेटिन की शुरूआत करते हैं बडी खबर से…चंडीगढ़ में बीबीएमबी की बैठकहुई.. लेकिन इस बैठक में पंजाब का कोई भी प्रतिनिधि शामिल नहीं हुआ… पंजाब ने मीटिंग को पूरी तरह से असंवैधानिक और गैरकानूनी बताते हुए मीटिंग में शामिल न होने का फैसला लिया था..

STING-5 पीएमके फोल्डर में है

क्रोमा पानी सियासत गरम

सीएचडी मीटिंग- लूप B2Bनायब सैनी- बाइट- लो- चंडीगढ़B2B हुड्डा ऑन मीटिंग- बाइट1900

हेडर- हरियाणा पंजाब में पानी पर रार बरकरार/ जल पर दो राज्यों में सियासी जंग जारी/ पंजाब-हरियाणा केबीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर/ जल विवाद पर हरियाणा सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक/ सभी दलों ने हरियाणा सरकार को दिया समर्थन/ हरियाणा को उसके हिस्सा का पूरा पानी नहीं मिला- CM सैनी

एंकर- पंजाब के भाखड़ा नहर का पानी रोकने को लेकर हरियाणा CM नायब सैनी ने पंजाब के बाद आज को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में ऑल पार्टी मीटिंग की…सभी पार्टियों ने हरियाणा सरकार को समर्थन दिया…. और कहा कि हरियाणा के हक के लिए आगे भी लड़ाई लड़ते रहेंगे… मीटिंग के बाद जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई जिसमे सीएम नायब सिंह सैनी भाखड़ा डेम से हरियाणा को तय मानक के मुताबिक पूरा पानी नहीं मिला है जबकि पंजाब ने अपने हिस्सा से ज्यादा पानी इस्तेमाल किया है… सर्वदलीय बैठक में तीन प्रस्ताव भी पास किए गए…

121 दुष्यंत चौटाला- लो चंडीगढ़ 1900

हेडर- पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला EXCLUSIVE/ सभी पार्टिया सरकार के साथ खड़ी है- दुष्यंत चौटाला/ सर्वदलीय बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए- दुष्यंत चौटाला/ संवाददाता नकुल जसूजा की रिपोर्ट

एंकर- पानी विवाद पर जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से हमारे संवाददाता नकुल जसूजा ने खास बातचीत की है….

121 उदयभान- लो- चंडीगढ़1900

हेडर- हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान EXCLUSIVE/ पानी के मुद्दे पर सभी पार्टिया एकजुट है- उदयभान/ हरियाणा को उसके हक का पानी मिलना चाहिए- उदयभान

एंकर- कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने पानी के मुद्दे पर एसएच वन न्यूज से खास बातचीत की है जिसमे उन्होने कहा कि पानी के मुद्दे पर सभी पार्टिया एकजुट है और हरियाणा को उसके हक का पानी मिलना चाहिए

121 सुशील गुप्ता- लो- चंडीगढ़1900

हेडर- हरियाणा AAP अध्यक्ष सुशील गुप्ता EXCLUSIVE/ हरियाणा को पानी मिलना चाहिए- सुशील गुप्ता/ केंद्र ने मसले का हल नहीं निकाला- सुशील गुप्ता/

एंकर- हरियाणा आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष सुशील गुप्ता से हमारे संवाददाता नकुल जसूजा ने पानी के मुद्दे को लेकर खास बातचीत की है

फरीदाबाद कृष्णपाल गुर्जर-लूपन्यूबाइट-लो-फरीदाबाद 1900

हेडर-केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का बयान/ पंजाब के साथ जल विवाद पर दी प्रतिक्रिया/ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी-कृष्ण पाल गुर्जर

पंजाबकी ओर से पानी नहीं दिए जाने के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी की जा रही है.. कृष्ण पाल गुर्जर ने ये भी कहा कि लोकतंत्र में जबरदस्ती की कोई जगह नहीं है…

अनिल विज ऑन पानी-बाइट-लो अंबाला 1500

हेडर- हरियाणा कैबिनेट मंत्री अनिल विज का बयान/ पंजाब-हरियाणा पानी विवाद पर बयान

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब-हरियाणा के बीच जारी जल विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी.. उन्होने कहा कि इस मुद्दे को अपसी समझदारी से सुलझाया जाना चाहिए…

नंगल हरजोत बैंस-लूपबाइट-लो- नंगल 2 PM

हेडर- पंजाब के डिप्टी स्पीकर ने नंगल डैम का किया दौरा / शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भी साथ रहे मौजूद

एंकर- पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने नंगल डैम का दौरा किया… इस दौरान उन्होंने दिन-रात डैम की रक्षा करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की… और मौजूदा स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली… बैंस ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा… आप कार्यकर्ता सैनिकों की तरह पंजाब के हितों की रक्षा कर रहे हैं… वहीं, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि देश के लिए महत्वपूर्ण बलिदान देने वाले पंजाबियों को अब अपने अधिकारों के लिए मजबूती से लड़ना होगा…

दिल्ली सुक्खू ऑन वाटर-बाइट-लो-दिल्ली 2 PM

हेडर- पानी विवाद पर CM सुक्खू की प्रतिक्रिया / दोनों प्रदेश बातचीत कर समस्या का समाधान करें- CM सुक्खू

एंकर- वहीं इस विवाद पर हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रतिक्रिया सामने आई है…उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेश को बैठक कर समस्या के समाधान के बारे में बात करनी चाहिए…हिमाचल पानी पर कोई हक नहीं जता रहा…।

GFX_HARYANA WATER SUPPLYNEW 2 PM

एंकर- दोनों राज्यों में इस पानी विवाद के बीच हरियाणा के 9 जिलों में पानी का संकट होने लगा है…अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो दिल्ली और राजस्थान जाने वाले पानी में कटौती की जा सकती है…आपको ग्राफिक्स के जरिए दिखाते है हरियाणा में पानी संकट पर जिलेवार स्थिति…

GFX_PUNJAB HARYANA WATER 2 PM

एंकर-चलिए,आपको ग्राफिक्स के जरिए दिखाते हैं पंजाब और हरियाणा के बीच मौजूदा पानी के विवाद का घटनाक्रम

CROMA- ‘ड्रग फ्री चंडीगढ़अभियान

चंडीगढ़ नशा मुक्त- लूपबाइट- लो- चंडीगढ़ 2 PM

हेडर- वॉक फॉर ड्रग फ्री चंडीगढ़का आयोजन / चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया हुए शामिल / हरियाणा CM नायब सिंह सैनी भी हुए शामिल / युवाओं को किया गया नशे के खिलाफ जागरुक/ पंजाब CM भगवंत सिंह मान हुए शामिल

एंकर- नशा मुक्त चंडीगढ़ अभियानके तहत वॉक फॉर ड्रग फ्री चंडीगढ़का आयोजन किया गया… जिसमें पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी समेत कई मंत्री शामिल हुए… इस दौरान पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि नशा मुक्ति के लिए यहां लंबे समय से प्रयास हो रहा है… मैंने ये जन-अभियान बने इसकी कोशिश की है… आज कई ओलंपिक खिलाड़ी भी इसमें शामिल हुए हैं… वहीं सीएम सैनी ने कहा कि जो युवा नशे की तरफ बढ़ रहा है, उन्हें नशे से दूर रहना चाहिए… प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के लिए भी हमारा शरीर स्वस्थ और नशे से दूर रहना चाहिए…

तरनतारन लालजीत सिंह भुल्लर- लूपबाइट- लो- तरनतारन 1900

हेडर- पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी/ नशे के खिलाफ कार्यक्रम का आयोजन/ कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर हुए शामिल/ नशे के खिलाफ लोगों को दिलाई शपथ/

एंकर- पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान जारी है जिसको लेकर तरनतारन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया… कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर कार्यक्रम में शामिल हुए और लोगों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई… कार्यक्रम में स्थानीय विधायक और प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए… इस दौरान मंत्री भुल्लर ने कहा कि नशा बेचने वालों पर सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है… नशा तस्करों को पंजाब छोड़ने पर सरकार मजबूर कर देगी…

मानसा हरपाल सिंह चीमा- लूपबाइट- लो- मानसा 1900

हेडर- जिला स्तरीय समागम में शामिल हुए मंत्री हरपाल चीमा/ नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बारे में दी जानकारी/ नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई कर रही सरकार- चीमा

एंकर- मानसा में चौकीदारों का जिला स्तरीय समागम का आयोजन किया गया… जिसमे वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा शामिल हुए… इस दौरान उन्होने नशे के खिलाफ चलाए रहे अभियान के बारे में लोगों को जानकारी दी… और कहा कि नशा तस्करों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा… नशे के खिलाफ सरकार की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी…

सैगमेंट…

हरिद्वार सीएम इन वर्कशॉप- लूपबाइट- लो- हरिद्वार

हेडर- देव संस्कृति विश्वविद्यालय में परिचर्चा का आयोजन/ UCC पर परिचर्चा का किया गया आयोजन/ CM पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में हुए शामिल/ UCC पर CM पुष्कर सिंह धामी का बयान/ UCC पर भ्रांतियां फैलाई जा रही है- CM धामी

एंकर- हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय में यूसीसी को लेकर परिचर्चा का आयोजन किया गया… जिसमे सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए…इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी को लेकर बहुत ही भ्रांतियां फैलाई जा रही है… जिसे लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं… सीएम ने यूसीसी में रजिस्ट्रेशन पर मूल निवास मिलने की बात को पूरी तरह से निराधार बताया… और कहा कि राज्य की जनता की मांग पर ही ये ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।

धामी ऑन चारधाम- लूपबाइट- लो- ऋषिकेश 1600

हेडर- चारधाम यात्रा पर CM पुष्कर सिंह धामी का बयान/ तीर्थ यात्रियों के लिए गई बेहतर व्यवस्था- CM धामी/ यात्रियों की सुरक्षा में लगा पुलिस और प्रशासन- CM

एंकर- उत्तराखंड में चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है अब तक तीन धामों के कपाट खुल चुके है… शुक्रवार को बाबा बद्रीनाथ धाम के कटाप खुलेंगे… जिसको लेकर सीएम धामी ने कहा कि तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा और उनको मिलने वाली बेहतर व्यवस्था के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है.. जिला प्रशासन के साथ पुलिस और कई विभाग यात्रियों की सुरक्षा में लगे हुए है….

WKT बद्रीनाथ धाम- लो- बद्रीनाथ 1600

हेडर- कल खुलेंगे बाबा श्री बद्रीनाथ जी धाम के कपाट/ कल तीर्थ यात्री कर पाएंगे बाबा बद्रीनाथ के दर्शन/ देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी/ संवाददाता मनीष डंगवाल की रिपोर्ट

एंकर- कल बाबाश्री बद्रीनाथ जी धाम के कपाट खुलेंगे… सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर तीर्थ यात्री बाबा श्री बद्रीनाथ के दर्शन कर पाएंगे… जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है… देखिए संवाददाता मनीष डंगलावल की रिपोर्ट…..

121 बद्रीनाथ राजीव शर्मा- लो- बद्रीनाथ 1600

हेडर- कल खुलेंगे बाबा श्री बद्रीनाथ जी धामके कपाट/ दर्शन के लिए आज से ही लाइनों में लगे तीर्थ यात्री/ सबसे पहले बाबा के दर्शन करेंगे यूपी के राजीव शर्मा/ पिछले 47 सालों से सबसे पहले बाबा के दर्शन करते हैं राजीव शर्मा/ संवाददाता मनीष डंगवाल की रिपोर्ट

तीर्थ यात्री बाबा श्री बद्रीनाथ जी धाम में कपाट खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है… लाइन में सबसे पहले जो श्रद्धालु दर्शन के लिए लगे हुए हैं वो पिछले 47 सालों से कपाट खुलने पर सबसे पहले दर्शन करते हैं… उत्तर प्रदेश के राजीव शर्मा जो सबसे पहले बाबा बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे उनसे हमारे संवाददाता मनीष डंगवाल ने खास बातचीत की..

सैगमेंट….

दिल्ली गोपालदास महाराज-लूपबाइट 1 PM

हेडर- महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज EXCLUSIVE / भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर दिया बयान / जरूरत पड़ी तो मैं भी सीमा पर जाऊंगा

एंकर- पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच देश के सबसे बड़े परम पुज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का बड़ा बयान सामने आया है…जिसमें उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी, युद्ध हुआ तो वो खुद भी सीमा पर जाएंगे…बता दें कि परम पुज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज अध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र और कृष्ण जन्मभूमि न्यास प्रमुख का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं…क्या कुछ उन्होंने कहा आपको सुनाते हैं….

पीएम मोदी पहलगाम- लूपबाइट 1500

हेडर- आतंकवाद मानवता के लिए खतरा है- PM मोदी / आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाएंगे- PM मोदी

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने एक बार फिर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है… उन्होने कहा किपर्यटकों पर आतंकी हमला एक शर्मसार कर देने वाली घटना थी… हम आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाएंगे…

2 WIN चन्नी पात्रा-लूपबाइट 2 PM

हेडर- पंजाब के पूर्व CM चन्नी के बयान पर BJP हमलावर / सर्जीकल स्ट्राइक वाले बयान पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस / कांग्रेस आतंकियों का मनोबल बढ़ाने का मौका नहीं छोड़ती

एंकर- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के सर्जीकल स्ट्राइक वाले बयान को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर हमलावर है…बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस आतंकियों के मनोबल को बढ़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ती है… साथ ही उन्होंने कांग्रेस की वर्किंग कमेटी पर पाकिस्तान के लिए काम करने का आरोप लगाया है

CROMA-भारत की चेतावनी बौखलाया पाकिस्तान!

STING-भारत की चेतावनी बौखलाया पाकिस्तान!

WIPE-भारत की चेतावनी बौखलाया पाकिस्तान!

जम्मू आर्मी- लूप B2B संजीव श्रीवास्तव ऑन पाकिस्तान- बाइट

हैडर- भारत की सख्त चेतावनी से बौखलाया पाकिस्तान / पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन /खतरे की आहट, पाकिस्तान की बौखलाहट/ भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब / जम्मूकश्मीर में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी / डर के साए में पाकिस्तान, बदला लेगा हिंदुस्तान / भारत की कड़ी चेतावनी, खौफ में पाकिस्तानी

एंकर- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है… लगातार पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की जा रही है… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दे रही है… और पाकिस्तान की चौकियों पर गोली बरसाकर उन्हें तबाह कर रही है… चप्पे चप्पे पर सेना का पहरा है… और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है… उधर, सेना के जवानों और सुरक्षाबलों का आतंकियों की तलाश सर्च ऑपरेशन जारी है… जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर सुरक्षाबल तलाशी अभियान जुटे हुए हैं…

जम्मू बीजेपी सुनील सेठी-बाइट-लो-जम्मू 1600

हेडर- BJP नेता सुनील सेठी का बयान/ पाकिस्तान की ओर से होने वालीफायरिंग पर दी प्रतिक्रिया

जम्मू में बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने पाकिस्तान की ओर से की जाने वाली फायरिंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी… उन्होने कहा कि पाकिस्तान की सरकार वहा की जनता का ध्यान मुख्य मुद्दे से हटाना चाहती है..

2 विन पाकिस्तान लेटर-लूप

हेडर- भारत की पाकिस्तान पर एक और करारी चोट / पाकिस्तान से वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया / पार्सल और चिट्ठी सेवा भी की बंद

एंकर- भारत ने पाकिस्तान से आने वाले सभी सामानों के डायरेक्ट और इनडायरेक्ट इंपोर्ट पर रोक लगा दी है…इसको लेकर सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है…इसमें कहा गया कि इस बैन से किसी को छूट चाहिए तो सरकार से परमिशन लेनी होगी…दरअसल पहले डायरेक्‍ट ट्रेड बंद किया गया था, लेकिन अब इनडायरेक्‍ट इम्‍पोर्ट भी बंद कर दिया गया है…सरकार का ये फैसला पाकिस्‍तान पर गहरी चोट है… वाणिज्य मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्‍ट या इनडायरेक्‍ट आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया हैइसके अलावा पाकिस्तान के साथ पार्सल और चिट्ठी सेवा को भी बंद कर दिया गया है..

हाफ95शिमला आदेश-लूपबाइट-लो-शिमला 1900

हेडर-संजौली मस्जिद पर कोर्ट का बड़ा फैसला/ नगर निगम कोर्ट ने सुनाया फैसला/ पूरी मस्जिद को गिराने के आदेश दिए

संजौली मस्जिद को लेकर नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है… फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने पूरी मस्जिद को अवैध ठहराते हुए, मस्जिद को गिराने के आदेश दिए हैं…बता दें कि इससे पहले नगर निगम आयुक्त कोर्ट ने कोर्ट ने मस्जिद की दो मंजिलों को गिराने के आदेश दिए थे, लेकिन शनिवार को सुनवाई में कोर्ट ने नीचे की दो मंजिलों को भी तोड़ने का फैसला सुनाया….कोर्ट के आदेश के मुताबिक वक्फ बोर्ड 15 वर्षों से इस जमीन पर मालिकाना हक साबित नहीं कर पाया, और इस पूरी मस्जिद का निर्माण गैर कानूनी तरीके से किया गया था…

क्लोजिंग…..

Previous article
Next article
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments