1… पाकिस्तान पर भारत का एक और कड़ा एक्शन… सभी आयात पर पूरी तरह लगाया प्रतिबंध… बंदरगाहों पर भी पाकिस्तानी जहाजों की एंट्री बैन
भारत की पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
2… नेवी चीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात..समुद्र में भारत की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दी जानकारी… NSA अजीत डोभाल से मिले मिले नेवी चीफ
दिल्ली:नेवी चीफ ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
3… BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को किया गिरफ्तार… श्री गंगा नगर में भारत-पाक बॉर्डर से किया गिरफ्तार… पाकिस्तान की गिरफ्त में भी BSF का एक जवान
BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को किया गिरफ्तार
4… नवांशहर में नशे खिलाफ जागरुकता अभियान… कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस होंगे शामिल… आप सांसद मलविंदर सिंह कंग भी रहेंगे मौजूद
नवांशहर में नशे के खिलाफ जागरुकता अभियान
5… हरियाणा को पानी देने के मुद्दे पर BBMB की हुई अहम बैठक… पंजाब सरकार ने बैठक का किया बहिष्कार… नियमों और विनियमों का दिया हवाला
BBMB की बैठक का पंजाब सरकार ने किया बहिष्कार
6… पानी विवाद पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के बाद हरियाणा सीएम सैनी का बयान.. पानी की समस्या इतनी बड़ी नहीं.. जानबूझकर की जा रही है राजनीति..
‘पानी’ पर हरियाणा सरकार की सर्वदलीय बैठक
7… पानी के मुद्दे पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान.. कहा विवाद का जल्द हो समाधान… हरियाणा की सभी पार्टियां एकजुट..
पानी विवाद पर हरियाणा की सभी पार्टियां एकमत-हुड्डा
और…
8… पूरे विधि विधान के साथ श्री बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट… श्रद्धालुओं ने लगाए जय बद्रीनाथ के जयकारे… चार धाम यात्रा का विधिवत हुआ शुभारंभ…
चार धाम यात्रा: श्री बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट
पहलगाम सेगमेंट…
जम्मू आर्मी-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-भारत की सख्त चेतावनी से बौखलाया पाकिस्तान/पाकिस्तान लगातार कर रहा सीजफायर का उल्लंघन/ भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब/जम्मू–कश्मीर में सुरक्षाबलों का सर्च अभियान जारी/भारत की कड़ी चेतावनी, खौफ में पाकिस्तानी
एंकर… पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर तनाव और बढ़ा हुआ है… पाकिस्तान ने शनिवार देर रात भी नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया…. जिसका भारतीय सेना की तरफ से भी करारा जवाब दिया जा रहा है… तो वहीं सेना की ओर से भी चप्पे चप्पे पर पहरा दिया जा रहा है… और हर संदिग्धों की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है… सेना के जवानों और सुरक्षाबलों का आतंकियों की तलाश सर्च ऑपरेशन जारी है… जम्मू कश्मीर में कई जगहों पर सुरक्षाबल तलाशी अभियान जुटे हुए हैं…
अब्दुल्ला मीट पीएम-लूप-लो-दिल्ली 0700 (PRADEEP)
हैडर-J&K सीएम ने PM मोदी से की मुलाकात/आतंकी हमले के बाद कार्रवाई को लेकर हुई चर्चा
एंकर… पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही आतंकियों पर नकेल कसने और हमलावर दहशतगर्दों को ढेर करने के लिए सरकार और सुरक्षाबल लगातार प्रयासरत है… सुरक्षाबल और जांच एजेंसियां कार्रवाई कर रही हैं… इसी बीच जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की…इस दौरान दोनों के बीच पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है… प्रधानमंत्री के आवास पर दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे चली… सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहलगाम के वर्तमान स्थिति के साथ पीएम मोदी को अवगत कराया और आने वाले दिनों में क्षेत्र में सुरक्षा और शांति को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की है… बैठक में हमले के बाद पर्यटन उद्योग और आगामी अमरनाथ यात्रा पर पड़ने वाले प्रभाव पर भी चर्चा हुई…
दिल्ली नेवी चीफ पीएम- लूप- लो- दिल्ली 2100
हेडर-नौसेना प्रमुख ने PM मोदी से की मुलाकात/ पहलगाम हमले के बाद एक्शन में भारत सरकार/ एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने तैयारियों की जानकारी दी
एंकर-नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आधिकारी आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात की… यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है.. पहलगाम हमले के बाद जो स्थिति बनी हुई है उसको लेकर इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है… बताया जा रहा है कि एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने नौसेना की तैयारियों को लेकर जानकारी दी…
2 विन पाकिस्तान लेटर- NEW लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-पाकिस्तान पर भारत का एक के बाद एक एक्शन/भारतीय बंदरगाहों में भी पाकिस्तान का प्रवेश बंद/डायरेक्ट और इनडायरेक्ट आयात पर भी बैन/पार्सल और चिट्ठी सेवा पर भी पूर्ण पाबंदी
एंकर… भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम हमले के बाद तनाव बढ़ा हुआ है… और भारत की ओर से पाकिस्तान की हर मोर्चे पर घेराबंदी की जा रही है… भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं… पहले भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द किया, उसके बाद वीजा रद्द किया, एयरस्पेस बंद पाकिस्तान को आर्थिक चोट दी… और व्यापार पर रोक लगाने के बाद अब अब जहाजों पर भी रोक लगा दी गई है… और आतंक की फैक्ट्री चलाने वाले पाकिस्तान की हर मोर्चे पर घेराबंदी की जा रही है… जलमार्ग मंत्रालय ने पाकिस्तानी झंडे वाले जहाजों के भारतीय बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है… वाणिज्य मंत्रालय ने भी एक नोटिफिकेशन जारी किया है… जिसके मुताबिक भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के डायरेक्ट या इनडायरेक्ट आयात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है… इसके अलावा पाकिस्तान के साथ पार्सल और चिट्ठी सेवा को भी बंद कर दिया गया है…
पाक रेंजर अरेस्ट-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-BSF ने पाकिस्तानी रेंजर को किया गिरफ्तार/राजस्थान में पकड़ा गया पाकिस्तानी रेंजर/श्री गंगानगर में भारत-पाक बॉर्डर से BSF ने किया गिरफ्तार
एंकर… राजस्थान के श्रीगंगानगर में BSF ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से एक पाकिस्तानी रेंजर को गिरफ्तार किया है… पाकिस्तानी रेंजर ने राजस्थान से लगती भारत-पाकिस्तान की इंटरनेशनल सीमा पार किया… जिसके बाद BSF ने उसे धर दबोचा… बता दें कि फिरोजपुर में पाकिस्तानी रेंजर्स ने भी BSF के एक जवान को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर प्रवेश करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया था… और भारतीय बल द्वारा दर्ज कराए गए कड़े विरोध के बावजूद भी पाकिस्तानी ने उसे वापस सौंपने से इनकार कर दिया है… पहलगाम हमले के बाद से पाकिस्तान से लगते हुए सभी बॉर्डर पर सुरक्षा कड़ी है… BSF और सेना के जवान हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं… और चप्पे चप्पे पर कड़ी निगरानी की जा रही है…
सेगमेंट…
बीबीएमबी विवाद-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-BBMB की मीटिंग से पंजाब सरकार का किनारा/पंजाब सरकार ने BBMB की बैठक में नहीं लिया हिस्सा/सोमवार को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र/सत्र में जल विवाद को लेकर होगी चर्चा
एंकर… पंजाब और हरियाणा के बीच पानी को लेकर चल रहा विवाद नाजुक मोड़ में पहुंच गया है… दोनों ओर इस मामले में बयानबाजी, बैठके और सियासत तो खूब हो रही है लेकिन अभी भी विवाद सुलझाने के कोई आसार नहीं जा आ रहे… केंद्र सरकार के हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के निर्देश के बाद बीबीएमबी ने शनिवार को बैठक बुलाई… जिसमें दोनों राज्यों के अधिकारियों और मंत्रियों को बुलाया गया… जिसमें पंजाब सरकार ने शामिल होने से मना कर दिया… बता दें कि ये बैठक केंद्र सरकार के गृह सचिव के निर्देश पर तत्काल प्रभाव से बुलाई गई थी, जिसमें हरियाणा को अतिरिक्त जल आवंटन पर अमल के लिए BBMB से निर्णय लेने को कहा गया था… लेकिन पंजाब सरकार ने इसमे जाने से मना कर दिया था… पंजाब सरकार का तर्क है कि 5 मई को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जिसमें हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने संबंधी BBMB के संभावित निर्णय पर चर्चा की जाएगी… जिसके बाद ही प्रदेश सरकार की ओर से कोई निर्णय लिया जा सकता है… उससे पहले कोई निर्णय लेना जल्दबाजी होगी और इससे राज्य के हितों को नुकसान हो सकता है… अब सभी की निगाहें 5 मई को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र पर टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि पंजाब सरकार इस पर क्या आधिकारिक रुख अपनाती है।
सैनी मान लूप-…B2B… 2 विन सैनी मान बाइट 0700 (PRADEEP)
हेडर-हरियाणा पंजाब में पानी पर रार बरकरार/जल पर दो राज्यों में सियासी जंग जारी/पंजाब-हरियाणा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर/जल विवाद पर हरियाणा सरकार ने की सर्वदलीय बैठक/सभी दलों ने हरियाणा सरकार को दिया समर्थन/हरियाणा की मांग पर पंजाब CM भगवंत सिंह मान का जवाब/कोई जबरदस्ती पानी नहीं ले सकता- CM मान
एंकर… पंजाब के भाखड़ा नहर का पानी रोकने का विवाद गहरा होता जा रहा है… और दोनों राज्यों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है… हरियाणा 8500 क्यूसेक पानी छोड़ने की मांग कर रहा है तो वहीं पंजाब 4000 क्यूसेक से ज्यादा पानी देने के लिए तैयार नहीं है… इसी बीच पानी विवाद को लेकर चंडीगढ़ में हरियाणा की सर्वदलीय बैठक हुई… बैठक में सभी राजनीतिक पार्टियों नेता शामिल हुए… बैठक के बाद हरियाणा CM नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा के हक के लिए आगे भी लड़ाई लड़ते रहेंगे… भाखड़ा डेम से तय मानक के मुताबिक पूरा पानी नहीं मिला है… जबकि पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि हरियाणा को जितना पानी मिलना चाहिए उससे ज्यादा दिया जा रहा है… जबरदस्ती हमसे कोई पानी नहीं ले सकता…
सीएचडी मीटिंग- लूप-लो-चंडीगढ़…B2B…हुड्डा ऑन मीटिंग-बाइट-लो-चंडीगढ़ 2100
हेडर-हरियाणा पंजाब में पानी पर रार बरकरार/जल विवाद पर हरियाणा सरकार ने की सर्वदलीय बैठक/भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बैठक में हुए शामिल/जल विवाद पर हरियाणा सरकार का किया समर्थन
एंकर… पानी विवाद को लेकर चंडीगढ़ में हुई सर्वदलीय बैठक में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हुए… और पानी विवाद को लेकर हरियाणा सरकार की समर्थन किया… उन्होंने कहा कि पंजाब की ओर से हरियाणा को पानी दिया जाना चाहिए…
चंडीगढ़ बरिंदर गोयल-लूपबाइट-लो- चंडीगढ़ 0700 (SIDDHARTH)
हेडर-हरियाणा-पंजाब पानी विवाद पर बोले जल संसाधन मंत्री/कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल ने दी प्रतिक्रिया/‘पंजाब का पानी किसी दूसरे राज्य को नहीं दिया जा सकता’
एंकर-पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर गोयल ने हरियाणा-पंजाब के बीच चल रहे पानी विवाद को अपनी प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि हम हरियाणा या किसी अन्य राज्य को पानी देने का विरोध नहीं कर रहें हैं… बल्कि जो पानी पंजाब के हक का है उसकी रक्षा कर रहे हैं… पंजाब का पानी जबरदस्ती किसी दूसरे राज्य को नहीं दिया जा सकता… उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने प्लानिंग के तहत 9% पानी बचाया है..
फरीदाबाद कृष्णपाल गुर्जर-लूपन्यूबाइट-लो-फरीदाबाद 1900
हेडर-केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का बयान/ पंजाब के साथ जल विवाद पर दी प्रतिक्रिया/ सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी-कृष्ण पाल गुर्जर
पंजाबकी ओर से पानी नहीं दिए जाने के सवाल पर केंद्रीय राज्य मंत्री गुर्जर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है… उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अनदेखी की जा रही है.. कृष्ण पाल गुर्जर ने ये भी कहा कि लोकतंत्र में जबरदस्ती की कोई जगह नहीं है…
सिरसा वाटर शॉर्टएज-लूपबाइट-लो-सिरसा 2100
हेडर-पंजाब-हरियाणा के बीच जल पर ‘जंग’/ सिरसा में कई जगहों पर पानी की कमी/ पीने और सिंचाई के लिए पानी की कमी
पंजाब-हरियाणा के बीच जारी पानी की जंग का असर दिखने लगा है… हरियाणा के आखिरी छोर पर बसे सिरसा में पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है…हालात ये है कि सिरसा जिला में अधिकतर नहरों में पानी की एक बूंद भी नहीं है और कई नहरों में पानी काफी कम हैं…यहां किसानों और ग्रामीणों को अब पीने के पानी और सिंचाई के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है… पानी की कमी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारी अपनी बेबसी दिखा रहा है.. उधर खेतों में गेहूं की कटाई हो चुकी है और अब धान और नरमा की बिजाई की तैयारी होगी… ऐसे में अगर पानी की कमी होती है तो फसलों की बिजाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है..
सेगमेंट…
जालंधर सीएम मान-लूपबाइट-लो-जालंधर 0700 (PRADEEP)
हेडर-पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान/जालंधर में जिला स्तरीय कार्यक्रम/ CM भगवंत सिंह मान हुए शामिल/लोगों को नशा मुक्त जीवन की दिलाई शपथ/जल्द ही बड़े बड़े नशा तस्करों पर भी होगी कार्रवाई- CM मान
एंकर…पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत जालंधर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया… इस कार्यक्रम में सीएम भगवंत सिंह मान शामिल हुए… इस दौरान सीएम मान ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया… और कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को नशा मुक्त जीवन की शपथ दिलाई… सीएम मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है… और जल्द ही बड़े बड़े नशा तस्करों के अवैध निर्माण पर भी पिला पंजा चलेगा… उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहने की भी अपील की…
नवांशहर नशा मुक्त कार्यक्रम-लूप 0700 (PRADEEP) (10 बजे अपडेट होगी)
हैडर-पंजाब सरकार का नशे के खिलाफ अभियान जारी/नवांशहर में मंत्री हरजोत सिंह बैंस का कार्यक्रम/नशे के खिलाफ लोगों को किया जाएगा जागरुक
एंकर… पंजाब सरकार का नशे के खिलाफ अभियान जारी है… नशा मुक्त पंजाब को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किया जा रहा है… इसी कड़ी में आज नवांशहर के गांवों और कस्बों में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा… कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और लोकसभा सांसद मलविंदर सिंह कंग, डिफेंस वॉलंटियर्स को जागरूक करेंगे… साथ लोगों को नशे मुक्त क्षेत्र करने के लिए लोगों को शपथ दिलाएंगे… बता दें कि 7 मई से पंजाब सरकार का ‘नशा मुक्त पंजाब’ अभियान शुरू होगा… जिसके तहत गांव-गांव और वार्डों में जाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा…
गढ़शंकर सीएम मान- लूपबाइट- लो- गढ़शंकर 2100
हेडर-‘युवा क्लब नेतृत्व‘ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन/CM भगवंत सिंह मान कार्यक्रम में हुए शामिल/ प्रभारी मनीष सिसोदिया ने युवाओं से किया संवाद/CM भगवंत सिंहमान ने युवाओं से किया संवाद
एंकर-गढ़शंकर में तीन दिवसीय में ‘युवा क्लब नेतृत्व‘ प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया… जिसमे सीएम भगवंत सिंह मान और पंजाब आप प्रभारी मनीष सिसोदिया शामिल हुए… इस दौरान उन्होने कार्यक्रम में युवाओं से संवाद किया…. मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार काम कर रही है… वही सीएम मान ने भी युवाओं संवाद किया और कहा कि आज की सरकारों को युवाओं की जरूरत है
कपूरथला धालीवाल-लूपबाइट-लो-कपूरथला 2100
हेडर-पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान/कपूरथला में जिला स्तरीय कार्यक्रम/ कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल हुए शामिल/ लालचंद कटारूचक भी रहे मौजूद
एंकर… पंजाब में युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं… इस बीच कपूरथला में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया.. इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लाल चंद कटारू चक और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत भी मौजूद रहे…. कार्यक्रम के दौरान लोगों को नशे से दूर रहने के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी… कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है, और इस अभियान को अंजाम तक पहुंचाने के लिए पूरी लगने से काम किया जा रहा है..
मानसा हेरोइन-लूपबाइट-लो- मानसा 0700 (SIDDHARTH)
हेडर-‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत कार्रवाई/CIA टीम ने 2 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार/पुलिस ने आरोपियों से की हेरोइन बरामद
एंकर- पंजाब सरकार कि ओर से नशे के खिलाफ लगातार अभियान जारी है… जिसके तहत CIA टीम ने कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया… चेकिंग के दौरान 2 नशा तस्करों को कार समेत गिरफ्तार किया गया… तस्करों के पास से 350 ग्राम हेरोइन बरामद की गई… फिलहाल पुलिस ने तस्करों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है….
सेगमेंट..
बद्रीनाथ कपाट-लूप-लो-बद्रीनाथ 0700 (PRADEEP)
हैडर-श्री बद्रीनाथ धाम के खुले कपाट/पूरे विधि विधान के साथ खोले गए कपाट/श्रद्धालुओं ने लगाए जय बद्रीनाथ धाम के जयकारे/40 क्विंटल फूलों से श्री बद्रीनाथ धाम को सजाया गया
एंकर… गंगोत्री-यमुनोत्री और श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद आज से श्रद्धालुओं के लिए श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल गए हैं… श्री बद्रीनाथ धाम 40 क्विंटल से ज्यादा फूलों से सजाया गया… और पूरे विधि विधान के साथ सुबह 6 बजे बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए… कपाट खुलने के दौरान काफी संख्या भक्त धाम पर मौजूद रहे… भक्तों ने जय श्री बद्रीनाथ के जयकारे लगाए… और इसी के साथ ही चार धाम यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है… बता दें कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है… मान्यता है कि जो चार धाम के दर्शन कर लेता है वह जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त होता है…
बद्रीनाथ शंकराचार्य- लूपबाइट- लो- बद्रीनाथ 2100
हेडर-शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राहुल गांधी को घेरा/ राहुल गांधी ने किया हिंदू धर्म का अपमान- अविमुक्तेश्वरानंद/ राहुल गांधी का बहिष्कार करें सभी हिंदू- अविमुक्तेश्वरानंद
एंकरः ज्योतिर्मठ शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा जुबानी हमला बोला है… उन्होने कहा कि राहुल गांधी ने हिंदू धर्म का अपमान किया है… शंकराचार्य ने सभी हिंदू धर्म मानने वालों से राहुल गांधी का बहिष्कार करने के लिए कहा… और साथ कहा कि आज से ही राहुल गांधी को हिंदू न माना जाए
सेगमेंट…
प्रमोद कृष्णम- लूपबाइट- लो- गाजियाबाद 0700 (PRADEEP)
हैडर-आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मल्लिकार्जुन खरगे के घेरा/राहुल गांधी के बारे में सोचे खरगे- प्रमोद कृष्णम/राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस खत्म हुई- प्रमोद कृष्णम
एंकर-आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधा है… उन्होने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे को भारत की बजाय राहुल गांधी के बारे में सोचना चाहिए… राहुल गांधी ने जो कांग्रेस पर स्ट्राइक की है जिसकी वजह से कांग्रेस खत्म हो गई है…
शिवानंद बाबा निधन-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का निधन/शिवानंद बाबा का 128 साल की उम्र में हुआ निधन/वाराणसी के BHU अस्पताल में ली अंतिम सांस
एंकर… योग गुरु स्वामी शिवानंद बाबा का शनिवार रात निधन हो गया… सांस लेने में तकलीफ के चलते वह पिछले तीन दिनों से वाराणसी के BHU अस्पताल में भर्ती थे… और 128 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली… बंगाल के श्री हट्टी जिले में जन्मे शिवानंद बाबा को तीन साल पहले उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था…
NIA राणा पूछताछ-लूप 0700 (PRADEEP)
हैडर-आतंकी तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ जारी/राणा की आवाज और हैंडराइटिंग सैंपल लिए गए/जूडुशियल मजिस्ट्रेट से सामने लिए गए सैंपल
एंकर…मुंबई आतंकी हमलों का मास्टर माइंड तहव्वुर राणा से NIA की पूछताछ जारी है… NIA ने शनिवार को तहव्वुर राणा की आवाज और हैंडराइटिंग के सैंपल लिए… सैंपल लेने के दौरान राणा को ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट वैभव कुमार के सामने पेश किया गया… जहां उससे कई अक्षर और अंक लिखवाए गए… बता दें कि 3 दिन पहले 30 अप्रैल को कोर्ट ने NIA की रिक्वेस्ट पर राणा की आवाज और लिखावट के सैंपल लेने की परमिशन दी थी… अब NIA उसकी आवाज और लिखावट के सैंपल को अपने पास मौजूद सैंपल से मैच करेगी…
क्लोजिंग…..



