Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर...

पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकियों ने की फायरिंग, 27 पर्यटकों के मारे जाने की खबर- सूत्र

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ है. आतंकियों ने मंगलवार को पर्यटकों पर फायरिंग कर दी. सूत्रों की मानें तो फायरिंग में करीब 27 लोगों की मारे जाने की खबर है.हालांकि प्रशासन की ओर 16 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है.

मरने वालों में यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा और एक-एक नागरिक यूएई, नेपाल के भी हैं. जबकि दो स्थानीय नागरिकों की भी मौत हुई है. बता दें ये घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजकर 45 मिनट पर पहलगाम की बैसारन घाटी में हुई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने यूपी से आए शुभम से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी. घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है. हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments