जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी कड़ी निंदा की।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पर्यटकों पर हुआ कायरतापूर्ण आतंकी हमला बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। निहत्थे मासूमों को निशाना बनाना मानवता पर हमला है। इस दुख की घड़ी में पूरा देश एकजुट है, पीड़ित परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं और हम आतंकवाद के हर रूप की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।



