Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsPM मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कड़ी निंदा की,...

PM मोदी ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कड़ी निंदा की, बोले-दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने कड़ी निंदा की।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि, “मैं जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

उन्होंने आगे लिखा कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा…उन्हें बख्शा नहीं जाएगा! उनका नापाक एजेंडा कभी सफल नहीं होगा। आतंकवाद से लड़ने का हमारा संकल्प अडिग है और यह और भी मजबूत होगा।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments