Kanya Puja 2025: कन्या पूजन में कौन से उपहार नहीं देने चाहिए Kanya Puja 2025: शनिवार 5 अप्रैल 2025 को चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर कन्या पूजा की जाएगी. तो वहीं कुछ नवमी तिथि पर भी कन्या पूजन करते हैं, जान लें कंजक में कौन से तोहफे नहीं देना चाहिए।
शनिवार 5 अप्रैल 2025 को चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी पर कन्या पूजा की जाएगी, तो वहीं कुछ नवमी तिथि पर भी कन्या पूजन करते हैं, जान लें कंजक में कौन से तोहफे नहीं देना चाहिए।
कन्या पूजन 2025
चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 30 मार्च को शुरू हुआ था और 5 अप्रैल को आज महाअष्टमी तिथि है. आज के दिन लोग कन्या पूजन या कंजन पूजा करते हैं, जिसमें 9 छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजा जाता है।
अष्टमी तिथि के अलावा कुछ लोग नवरात्रि के अंतिम दिन यानि नवमी तिथि पर भी कन्या पूजन करते हैं. इस साल नवमी तिथि 6 अप्रैल 2025 को है।
कन्या पूजा के लिए अष्टमी या नवमी तिथि पर 2-10 वर्ष की आयु की छोटी कन्याओं आमंत्रित किया जाता है, उनके पैर धोकर तिलक लगाया जाता है और भोजन कराने के बाद तोहफे देकर आशीर्वाद लेने के बाद विदा किया जाता है।
कंजकों को स्टील के बर्तन, कांच की चीजें या कोई नुकाली चीजें नहीं देनी चाहिए, इन चीजों को देने से माता रानी नाराज हो सकती है।