Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent News6 से 12 अप्रैल तक BJP मनाएगी स्थापना दिवस, कई कार्यक्रमों का...

6 से 12 अप्रैल तक BJP मनाएगी स्थापना दिवस, कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के लिए दिल्ली इकाई ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि 6 अप्रैल को प्रदेश कार्यालय के साथ-साथ सभी 14 संगठनात्मक जिलों में ध्वजारोहण और पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान दिल्ली की राजनीति में योगदान देने वाले महान लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश कार्यालय में सुबह 9 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

दिल्ली BJP के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ”स्थापना दिवस पर सुबह 9 बजे प्रदेश कार्यालय में झंडातोलन होगा, जिसमें सभी BJP सांसद और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे, इसके बाद पुष्पांजलि और मिठाई वितरण का आयोजन होगा, दोपहर में वरिष्ठ नेता अलग-अलग जिलों में कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।”

बीजेपी एक आंदोलन है- वीरेन्द्र सचदेवा

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “भाजपा सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक आंदोलन है। पिछले 45 सालों से हम देश विरोधी ताकतों के खिलाफ लड़ रहे हैं और देश के विकास के लिए काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। हालांकि, देशभर में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों में जुटे हैं।

6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताने की पूरी कोशिश की जाएगी। दिल्ली में करीब 26 साल बाद भाजपा की सरकार बनी है। स्थापना दिवस को देखते हुए पार्टी नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments