Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsइनेलो ने संगठन का किया विस्तार, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और संयोजकों की...

इनेलो ने संगठन का किया विस्तार, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और संयोजकों की हुई नियुक्ती

इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की कमान पूरी तरह से अपने हाथ में लेने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्ष व संयोजकों की नियुक्ति की है। अभय के बेटे करण चौटाला राष्ट्रीय स्तर पर युवा इनेलो की कमान संभालेंगे, जबकि अर्जुन चौटाला को छात्र मोर्चे की कमान सौंपी गई है। सुनैना चौटाला प्रदेश प्रभारी के तौर पर महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी संभालेंगी।
इनेलो में ज्यादातर अहम पदों पर चौटाला परिवार के सदस्य ही रहेंगे। रविवार को संसदीय कार्य समिति की बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा की गई। अभय सिंह चौटाला के साथ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चौधरी, शेर सिंह बड़शामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व करण चौटाला की मौजूदगी में ये नियुक्तियां की गईं।
तनुजा कश्यप को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाया गया है। करण चौटाला को युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अर्जुन चौटाला को इकाई आईएसओ का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

जितेन्द्र सिंह खरब को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, जयकुमार पंवार को पिछड़ा वर्ग, मदन चौधरी को व्यापार, जाहिद खान को अल्पसंख्यक, बलवान सिंह को कर्मचारी, फूल सिंह मंजूरा को किसान, जसवीर सिंह ढिल्लों को विधि, शंकरलाल ओड को टपरीवास तथा राजकुमार डुमरा को चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। नरेन्द्र मोर को खेल, प्रदीप सिन्हा को पूर्वांचल, सेवानिवृत्त DSP घीसाराम को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।

अरविंद गोस्वामी को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष तथा जितेन्द्र राठी को प्रधान महासचिव, साहिल दीप कासंवा को ISO का प्रदेश अध्यक्ष तथा आर्यन बेनीवाल को चंडीगढ़ (यूटी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुरजीत संधू को राष्ट्रीय महासचिव तथा ओमप्रकाश गोयल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments