Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा लैंडस्लाइड, 6 लोगों की मौत 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा लैंडस्लाइड, 6 लोगों की मौत 

हिमाचल प्रदेश से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कुल्लू जिले के मणिकर्ण में रविवार दोपहर के बाद भयानक लैंडस्लाइड हो गया जिस हादसे की चपेट में आने से मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई।

इस घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद ही स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को मलबे से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया और प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक पहाड़ी से मलबा सहित एक विशाल पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। इसकी चपेट में कई लोग आ गए। मृतकों में सड़क किनारे रेहड़ी लगाने वाला एक व्यक्ति, सूमो कार में सवार 2 लोग और 3 पर्यटक शामिल हैं। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। कुल्लू के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (ADM) अश्विनी कुमार ने बताया कि इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और स्थिति को संभाल रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments