Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsAaj Ka Rashifal: 28 मार्च 2025, शुक्रवार का दिन सभी राशियों...

Aaj Ka Rashifal: 28 मार्च 2025, शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानते हैं दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है? सितारे क्या कहते हैं आपकी राशि के बारे में? अगर आप अपने करियर, प्रेम जीवन, स्वास्थ्य, या आर्थिक स्थिति को लेकर उत्सुक हैं, तो आप सही जगह पर हैं। यहां हम जानेंगे 9 मार्च 2025 को सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

मेष राशि (Aries)

आज का दिन फेवरेबल रहेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, बढ़ते खर्चों से थोड़ी परेशानी हो सकती है। संपत्ति से जुड़े सौदे करते समय सतर्क रहें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह दिन महत्वपूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

वृष राशि (Taurus)

आज का दिन फलदायक रहेगा। योजनाओं में तेजी आएगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा में आ रही रुकावटें दूर होंगी। किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 1

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। परिवार में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। बिजनेस में तरक्की के मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 5

कर्क राशि (Cancer)

आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। निवेश संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी मानसिक उलझनों से मुक्त होंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 6

सिंह राशि (Leo)

आज का दिन मध्यम रहेगा। कानूनी मामलों में जल्दबाजी न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। नए काम की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। जीवनसाथी के करियर में सफलता मिलने की संभावना है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 5

कन्या राशि (Virgo)

आज का दिन खुशहाल रहेगा। बिजनेस को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। बचपन के किसी मित्र से मुलाकात होगी। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

तुला राशि (Libra)

आज का दिन बेहतरीन रहेगा। नई योजनाओं पर ध्यान देंगे। करीबी से अनबन दूर होगी। कार्यक्षेत्र में नई चीजें सीखने को मिलेंगी।

शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 2

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज का दिन सुनहरा रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी वाले लोगों को महत्वपूर्ण कार्यभार सौंपा जाएगा। करीबी लोग आपसे अपेक्षाएं रख सकते हैं।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8

धनु राशि (Sagittarius)

बिजनेस को लेकर गंभीरता से काम करें। योजनाओं पर पुनर्विचार करें। पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा। छोटे फैसले लेते समय विशेषज्ञ की सलाह लें।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 7

मकर राशि (Capricorn)

आज का दिन अनुकूल रहेगा। पुरानी समस्याओं का समाधान मिलेगा। परिवार में धार्मिक कामों की योजना बन सकती है। आप स्वस्थ रहने के लिए अपनी जीवनशैली में सुधार करेंगे।

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 4

कुंभ राशि (Aquarius)

आज का दिन शानदार रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। धन लाभ की संभावना है।

शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 3

मीन राशि (Pisces)

आज का दिन नई ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस में एक्सपर्ट की सलाह से लाभ होगा। अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। व्यापारी वर्ग को आर्थिक लाभ होगा।

शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments