Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
पुतिन आएंगे भारत, PM मोदी को लेकर कह दी ये बात
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपुतिन आएंगे भारत, PM मोदी को लेकर कह दी ये बात

पुतिन आएंगे भारत, PM मोदी को लेकर कह दी ये बात

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यह उनका पहला भारत दौरा होगा। PM नरेंद्र मोदी ने पिछले साल रूस दौरे के दौरान पुतिन को भारत आने का न्योता दिया था, जिसे अब पुतिन ने स्वीकार कर लिया है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की और कहा कि पुतिन के भारत दौरे की तैयारियां चल रही हैं, हालांकि उन्होंने दौरे की तारीख का खुलासा नहीं किया।

लावरोव ने कहा, “राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री का न्योता स्वीकार कर लिया है। अब हमारी बारी है।” यह दौरा इसलिए भी खास है क्योंकि भारत और रूस के बीच हमेशा से मजबूत संबंध रहे हैं। PM मोदी अपने तीसरे कार्यकाल के बाद पहली बार विदेश यात्रा पर रूस गए थे। अब पुतिन का भारत दौरा दोनों देशों के बीच और भी मजबूत संबंधों का संकेत है।

यह युद्ध का युग नहीं

इस यात्रा के दौरान पुतिन और मोदी दोनों के बीच यूक्रेन युद्ध, डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के बाद वैश्विक बदलाव और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। यूक्रेन युद्ध पर भारत ने हमेशा तटस्थ रुख अपनाया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन से कहा था कि ‘यह युद्ध का युग नहीं है।’ भारत ने रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में पारित प्रस्तावों पर मतदान से भी परहेज किया है और पुतिन की सार्वजनिक आलोचना से भी परहेज किया है।

नई बातचीत का रास्ता खोल सकता है ये दौरा

PM मोदी ने 2024 में एक ऐसा कदम उठाया है जो बहुत कम नेताओं ने उठाया है। उन्होंने रूस और यूक्रेन दोनों का दौरा किया और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से भी मुलाकात की। इसके अलावा PM मोदी अक्टूबर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के कज़ान भी गए थे। पुतिन की यह आगामी यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत कर सकती है और रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव पर नई बातचीत का रास्ता भी खोल सकती है।

आखिरी बार 2021 में भारत आए थे पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन इससे पहले 06 दिसंबर 2021 को भारत दौरे पर आए थे। उस समय वे केवल 4 घंटे के लिए भारत आए थे और इस दौरान भारत और रूस के बीच 28 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। इसमें सैन्य और तकनीकी समझौते भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments