Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsचंडीगढ़ में 2394 खिलाड़ियों को मिली स्कॉलरशिप, खेलो इंडिया बजट 3 गुना...

चंडीगढ़ में 2394 खिलाड़ियों को मिली स्कॉलरशिप, खेलो इंडिया बजट 3 गुना बढ़ा

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने 2,394 खिलाड़ियों को 10.18 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की है। सेक्टर 42 स्थित राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हें कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक शक्ति प्रदान करते हैं और यह अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व सिखाने का एक अच्छा तरीका भी है।

राज्यपाल ने खिलाड़ियों को चेक वितरित करते हुए कहा, “हर खिलाड़ी में जीतने की शक्ति होती है। यदि आप कड़ी मेहनत, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ते हैं, तो कोई भी आपको रोक नहीं सकता है। इस अवसर पर चंडीगढ़ के मुख्य सचिव राजीव वर्मा, राज्यपाल के प्रधान सचिव विवेक प्रताप सिंह, खेल सचिव प्रेरणा पुरी, खेल निदेशक सौरभ कुमार अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

खेलो इंडिया का बजट 3 गुना बढ़ा

राज्यपाल ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया का बजट तीन गुना बढ़ा दिया गया है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और संसाधन मिलेंगे। इससे देश के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम बना सकेंगे।

चंडीगढ़ से निकले हैं बड़े खिलाड़ी- राज्यपाल

राज्यपाल ने कहा कि चंडीगढ़ ने अभिनव बिंद्रा (ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट), कपिल देव (क्रिकेटर) और कई बेहतरीन हॉकी खिलाड़ी दिए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई खेल नीति से और भी खिलाड़ी निकलेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments